घटना के विरोध में ग्रामीणों में तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात..
नजरिया न्यूज / कुशेश्वर स्थान दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती सोमवार की शाम एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ 38 वर्षीय एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पीड़ित बच्ची के मां पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस को तैनात किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने थाना में आवेदन पत्र देकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उक्त गांव के योगेन्द्र सदा के 38 वर्षीय पुत्र विरेन्द्र सदा उर्फ भोकरन सदा को नामजद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बगल में अकेली खेल रही थी। मौका पाकर उक्त गांव के विरेन्द्र सदा उर्फ भोकरन बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान जगह लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर लोगों को आते देख कर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी अपने मां को दी। बच्ची को भयभीत देखकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच कराने हेतु डीएमसीएच भेज दिया है। इधर घटना के विरोध में ग्रामीणों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन बच्चे का पिता है। चार पांच वर्ष पूर्व आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है। थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्ची के मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।


















