समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल अंतर्गत विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा कल्याण गंज निवासी सुरेंद्र सिंह को गत 24 मई को गोलीमार कर हत्या मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 24 मई को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा ग्राम के बंगराहा निवासी सुरेंद्र सिंह को जमीनी विवाद को लेकर उनके प्रतिद्वंद्वीयों ने देर रात को गोली मारकर हत्या कर दिया था।जिसके आलोक में मृतक के भाई के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर 9 लोगों को आरोपित किया था।विद्यापतिनगर थाना में कुल 9 लोगों नामजद के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करते हुए अनुसंधान के क्रम में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त हत्या कांड में 2 नामजद अभियुक्त बंगराहा पंचायत वार्ड 13 निवासी स्व सोगारथ महतो के पुत्र मदन सिंह एवं अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, अपर थानाध्यक्ष मोनू राय, एसआई अख्तर अंसारी, राकेश कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
संवेदनशील गवाहो की गवाही वीडब्ल्यूडीसी के माध्यम से ही करावे : जिला जज गुंजन पाण्डेय
नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया। संवेदनशील गवाहो की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से सम्पन्न कराने...



















