समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल मुख्यालय से लेकर गांव तक सोमवार को पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा किया।
सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ पति की लंबी उम्र एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए वट सावित्री बरगद पेड़ के निचे पूजा अर्चना किया।वंही कई घरों में महिलाओं ने अपने घर के आंगन में ही बरगद की डाली लगाकर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की।साथ ही नव विवाहित महिलाएं ने भगवान की आस्था दिखाते हुए भगवान को याद किया।
पूजा को लेकर सुबह से ही महिलाएं वट वृक्ष में अपने पति की दीर्घायु को लेकर रक्षा सूत्र बांधते नजर आई।
बताया जाता है कि ऐसी धारणा है कि इस व्रत को रखने पर पति पर आए संकट चले जाते हैं,साथ ही पति की लंबी आयु होती है।
वंही वट सावित्री पूजा में शामिल महिला गुंजन भारती ने बताया कि यह पूजा आस्था से जुड़ी है।इस पूजा में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा कर पूजा अर्चना करती हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस दिन महिलाएं सुबह में स्नान कर लेती है और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती है।मौके पर उपस्थित पंडितों ने बताया कि मान्यता के अनुसार इस दिन वट वृक्ष पूजा के बाद ही सुहागिन को जल ग्रहण करना चाहिए।वंही सुबह से ही वट वृक्ष के पास पूजा के लिए महिलाएं कतारबद्ध दिखी।बरगद के पेड़ के चारो ओर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया।वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में कई मायनों में खास होता है।
संवेदनशील गवाहो की गवाही वीडब्ल्यूडीसी के माध्यम से ही करावे : जिला जज गुंजन पाण्डेय
नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया। संवेदनशील गवाहो की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से सम्पन्न कराने...





















