समस्याओं पर फीडबैक भी अवश्य लिया जाए: मुख्यमंत्री
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज संवाददाता लखनऊ, 26मई।
जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए। यह निदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी का है।

उत्तर प्रदेश – लखनऊ स्थित आवास पर जनता दर्शन में मौजूद आवाम व उनकी समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – नजरिया न्यूज
मुख्यमंत्री श्री योगीजी आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री योगीजी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।























