अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल।
छातापुर भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में आज छातापुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव ने किया।तिरंगा यात्रा छातापुर अमर चौक से आरंभ होकर छातापुर दुर्गा मंदिर तक पहुंची। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, शामिल हुए।भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव ने इस अवसर पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस और रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है।
यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, और हम सबको अपने जवानों पर नाज़ है। आज की तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करती है।यात्रा के समापन पर ऑपरेशन सिंदूर में वीरता का प्रदर्शन करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।




















