• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार

तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार

May 9, 2025
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

June 15, 2026
किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

June 15, 2026
पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

June 14, 2026
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

June 14, 2026
100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

June 14, 2026
विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

June 14, 2026
सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

June 14, 2026
एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

June 14, 2026
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार

by Office Araria
May 9, 2025
0
तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 63

=राष्ट्रीय भावना को प्रथम प्राथमिकता देने का किया आह्वान

=राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन: त्वरित टिप्पणी

अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता,लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं द्वारा देश के गौरव को आगे बढ़ाते हुए पहलगाम आतंकी घटना का कल रात बहादुरी के साथ जवाब दिया गया है। इसके लिए उन्होंने तीनों सेनाओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया तथा इस कार्य में लगे लोगों से भेंट भी की। उन्होंने पहलगाम आतंकी घटना में अपने परिजन को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने सिविल डिफेंस, एन0डी0आर0एफ0, उत्तर प्रदेश पुलिस बल, एस0डी0आर0एफ0 और अन्य सभी सम्बन्धित संस्थाओं को मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और देश की तीनों सेनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उन बहन और बेटियों के प्रति प्रधानमंत्री जी और देश की सेनाओं की संवेदना है, जिन आतंकवादियों ने भारत की बहन और बेटियों के सिंदूर को छीनने का दुस्साहस किया था। कल की स्ट्राइक में उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा है। दुश्मन की कायराना हरकतों का जवाब यह नया भारत इसी मजबूती के साथ देगा। प्रधानमंत्री जी ने पहले दिन ही इस सम्बन्ध में देशवासियों को आश्वस्त किया था। कल की स्ट्राइक से एक बार फिर से नए भारत ने यह साबित भी किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपात स्थितियों में हमारे नागरिक कर्तव्य क्या होने चाहिए, उन कर्तव्यों के प्रति आगाह करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में मॉक ड्रिल का कार्यक्रम आज दिनभर संचालित हुआ है। हम सभी आज एक नागरिक के रूप में इस मॉक ड्रिल का हिस्सा बनने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। हमें अपने कर्तव्यों को समझना होगा। आज पूरा देश एकजुट हुआ है। जब भारत की बहादुर सेनाओं के पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया मान रही है, तो हमें भी देश की सेना, अर्धसैन्य बल, पुलिस बल सहित ऐसी सभी संस्थाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े होना होगा। यह मॉक ड्रिल कार्यक्रम उसी का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है, तो ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व है कि दुश्मन या किसी विरोधी को कोई भी ऐसा अवसर न मिले, जिससे जन-धन की हानि हो। उससे बचाव के लिए क्या उपाय हो सकते हैं,

लखनऊ -माकड्रिल के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित

इस दिशा में आज यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। मॉक ड्रिल में क्रमबद्ध रूप से सिविल डिफेंस और एन0डी0आर0एफ0 ने हमारे सामने ऐसे उपायों का प्रदर्शन किया है।
यह मॉक ड्रिल केवल एन0डी0आर0एफ0, सिविल डिफेंस, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, स्काउट गाइड, एस0डी0आर0एफ0, होमगार्ड या आपदा मित्रों के लिए ही उपयोगी नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को भी इनके साथ जुड़ना होगा। इन उपायों को समझना होगा तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा। यही वर्तमान समय में देश के प्रति प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी एक नागरिक के रूप में जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और इस पूरे अभियान के प्रति सजग और सतर्क होकर उन गतिविधियों पर नजर रखें, जो सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना है। हम देश की आन, बान और शान के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं देंगे। भारत माता के खिलाफ जिन लोगों ने साजिश रची है, उनके विरुद्ध भारतीय सेनाओं की कार्यवाही का पूरा समर्थन करते हुए हम भी प्राणपण से अपनी सेनाओं के साथ एकजुट होकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। हमारे गांव, शहर या मोहल्ले में जहां कहीं भी सुरक्षा से सम्बन्धी कोई मामला सामने आता है, या जहां कहीं भी देश की आन, बान और शान से जुड़ा कोई पहलू सामने आता है, उसमें हमारी प्राथमिकता में पहले देश होना चाहिए। इस भाव के साथ हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।
पत्रकार अनिल उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। सरकारी कर्मचारी जब निष्पक्ष होकर कानून के अनुसार काम नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय भावना आहत होती है। ऐसे सरकार कर्मचारियों पर राष्ट्रीय भावना को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई होनी चाहिए।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

by Office Araria
June 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा...

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

by Office Araria
June 15, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
  • जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 
  • चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी
  • किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!