• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
लखनऊ -देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उ0प्र0 के 06 जनपद सम्मिलित

लखनऊ -देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उ0प्र0 के 06 जनपद सम्मिलित

May 8, 2025
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

June 15, 2026
किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

June 15, 2026
पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

June 14, 2026
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

June 14, 2026
100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

June 14, 2026
विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

June 14, 2026
सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

June 14, 2026
एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

June 14, 2026
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

लखनऊ -देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उ0प्र0 के 06 जनपद सम्मिलित

by Office Araria
May 8, 2025
0
लखनऊ -देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उ0प्र0 के 06 जनपद सम्मिलित
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 68

मुख्यमंत्री ने आकांक्षात्मक विकास खंडों में तैनात सीएम फेलो की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम फेलो की रैंकिंग तैयार की जाए: मुख्यमंत्री

अरुण सिंह संवाददाता नजरिया न्युज लखनऊ : 07 मई, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षात्मक जनपदों और आकांक्षात्मक विकास खण्डों में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमण पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 08 आकांक्षात्मक जनपदों में प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के 08 अलग-अलग अधिकारियों को 03 दिन के दौरे पर भेजा जाए, इसी तरह, 108 आकांक्षात्मक जनपदों में भ्रमण के लिए विशेष सचिव स्तर के 108 अधिकारियों को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी इन कार्यक्रमों के प्रारम्भ से अब तक इन क्षेत्रों में आये वास्तविक बदलाव का स्थलीय निरीक्षण करें और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। भ्रमण के लिए प्रमुख सचिव/सचिव तथा विशेष सचिव की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश के आकांक्षात्मक जनपदों एवं आकांक्षात्मक विकास खण्डों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री जी ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवन्त उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आकांक्षात्मक जनपदों में निरंतर प्रयास, समीक्षा और अनुश्रवण के कारण उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। यह संतोषजनक है कि देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उत्तर प्रदेश के 06 जनपद सम्मिलित हैं। स्वास्थ्य एवं पुष्टाहार क्षेत्र में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती और फतेहपुर देश के टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। इसी प्रकार, शिक्षा के क्षेत्र में बलरामपुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट ने भी देश स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास श्रेणी में सिद्धार्थनगर पांचवें स्थान पर है।
बैठक में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि ब्लॉक डेवेलपमेण्ट स्ट्रेटेजी के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है कि मार्च 2024 में 21 इण्डीकेटर्स में 108 आकांक्षात्मक विकास खण्डों का औसत प्रदर्शन राज्य औसत से बेहतर रहा। मार्च 2025 में यह संख्या बढ़कर 24 इण्डीकेटर्स तक पहुँच गई है।

लखनऊ -देश के प्रथम 10 आकांक्षात्मक जनपदों में उप्र. के 06 जनपद सम्मिलित

इतना ही नहीं, 03 इण्डीकेटर्स में प्रदेश के सभी 108 विकास खण्डों की प्रगति राज्य औसत से अधिक हो गई है। वहीं 19 इण्डीकेटर्स में कम प्रगति करने वाले विकास खण्डों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। मुख्यमंत्री जी ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इस प्रगति को बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रगति रिपोर्ट में अवगत कराया गया कि मार्च, 2023 से मार्च, 2024 की अवधि में ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में औरई (संत रविदास नगर) विकास खण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में रिछा (बरेली) ने, शिक्षा में चहनिया (चंदौली) ने, कृषि एवं संबद्ध सेवाओं में सलारपुर (बदायूं) ने, आधारभूत अवसंरचना में खेसरहा (सिद्धार्थनगर) ने और सामाजिक विकास श्रेणी में शुकुलबाजार (अमेठी) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
मुख्यमंत्री जी ने आकांक्षात्मक विकास खण्डों में तैनात सी0एम0 फेलो की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सी0एम0 फेलो के कार्यों की साप्ताहिक मॉनीटरिंग हो। उन्होंने कहा कि अब इनकी तैनाती के लगभग ढाई वर्ष हो चुके हैं। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर इनकी रैंकिंग तैयार की जाए। राज्य सरकार, सी0एम0 फेलो को शासकीय सेवा में आने पर वेटेज भी देगी। इस सम्बन्ध में नियमावली तैयार की जा रही है।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आकांक्षात्मक जनपदों और विकास खण्डों में बी0डी0ओ0, सी0डी0ओ0, चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, खण्ड शिक्षाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पद रिक्त न रहें। जहां भी पद रिक्त हैं, बिना विलम्ब तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित अनुश्रवण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी और राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की नियमित अंतराल पर बैठक होती रहे। वित्तीय समावेशन के लिए बैंकों से समन्वय बनाये रखें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि किसी भी जनपद, ब्लॉक या व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित न रखा जाए। आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं और उत्तर प्रदेश इस दिशा में एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित हो रहा है।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

by Office Araria
June 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा...

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

by Office Araria
June 15, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
  • जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 
  • चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी
  • किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!