नजरिया न्यूज। भरगामा
प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में 20 सुत्री अध्यक्ष व सदस्य के साथ मिलन समारोह आयोजित किया गया।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचाने और विकास कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।
इस कमिटी की कमान नवीन श्रीवास्तव को सौंपी गई है, जो समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नित्यानंद मेहता को दी गई है।
कमिटी में शामिल अन्य सदस्यों में अशोक कुमार सिंह, संजय मिश्र, सत्यनारायण यादव, दीपक मंडल, प्रणेश कुमार, नौरेज आलम, निरसु ऋषिदेव, प्रेमलाल दास, कुंदन चौधरी, प्रिया श्रीवास्तव और नीतू देवी जैसे सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
20 सूत्री सदस्य संजय मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए यह कमिटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कमिटी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में जनता को कोई परेशानी न हो और सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरें।
कमिटी के गठन से स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी संचालन और मॉनिटरिंग को बल मिलेगा। साथ ही, लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने में समिति की अहम भूमिका रहेगी।






















