नजरिया न्यूज। भरगामा
पैकपार गांव को प्रखंड मुख्यालय और फारबिसगंज अनुमंडल व जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क बदहाल स्थिति में है। जबकि गुरुवार को जिलाधिकारी का पैकपार गांव स्थित पोखर का निरिक्षण करने इसी रास्ते से सुनिश्चित किया गया। सड़क किनारे रेनकट के कारण एक बड़ी सुरंगनुमा गड्ढा बन गया है, जो यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। समाजसेवी सह व्यवसायी अरविंद मेहता, पैक्स अध्यक्ष देशराज मंडल,दिवाकर कुमार, गोपी कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण मंडल, नंदन कुमार, अभिनव कुमार, शिवचंद्र मंडल, रंजीत मंडल, मनीष यादव, विपिन मेहता, छोटू शर्मा, अभिषेक कुमार स्थानीय ग्रामीण अनंत मेहता, ललटू भगत, नीरज मेहता, सुनील यादव, चंद्रकिशोर मंडल, अनीश मेहता ने बताया कि मुख्य सड़क के उत्तर किनारे पर रेनकट से बनी यह सुरंग लगातार फैलती जा रही है। प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और हजारों लोग प्रखंड व जिला मुख्यालय की ओर इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरंग के लगातार गहराते जाने से जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह स्थान सड़क के मोड़ से ठीक पहले है, ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है। देर शाम तक इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और अंधेरे या असावधानी में राहगीर इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सड़क प्राधिकरण से इस सुरंग को अविलंब भरवाने और स्थान पर बैरिकेडिंग करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।






















