नजरिया न्यूज। भरगामा
प्रखंड के विधालय परिसर में खेल मैदान के मध्य में रनिंग ट्रैक निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण व युवाओ ने जमकर प्रदर्शन किया है।
भरगामा के पैकपार रामनुग्रह सिंह किशुनदयाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान क्रिकेट खेल के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। विधालय के आसपास एक भी खेल मैदान नहीं रहने के कारण युवा इसी मैदान पर खेलने आते हैं।यहां हर वर्ष दो से तीन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, जिनमें छात्रों, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी होती है।
हालांकि, बिहार सरकार द्वारा मैदान के मध्य में रनिंग ट्रैक बनाने के प्रस्ताव से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में निराशा देखी जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य स्थानीय युवाओ ने प्रदर्शन किया। समाजसेवी ज्योतिष कुमार ने कहा कि यदि रनिंग ट्रैक को मैदान के किनारे बनाया जाए तो क्रिकेट खेल का अस्तित्व बना रहेगा और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। और खेल के कारण युवाओं का शारिरिक विकास भी होगा साथ हीं युवा गलत रास्ते पर जाने से भी बचेगें। अगर रनिंग ट्रैक मैदान के बीचों-बीच बनाया जाता है, तो इससे क्रिकेट खेल के दौरान खिलाड़ियों के गिरने और चोटिल होने की आशंका बढ़ जाएगी। अगर रनिंग ट्रेक मैदान के किनारे बनाने पर खेल प्रभावित होने से बच जाएगा।
समाजसेवी सह व्यवसायी अरविंद मेहता, पैक्स अध्यक्ष देशराज मंडल,दिवाकर कुमार, गोपी कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण मंडल, नंदन कुमार, अभिनव कुमार, शिवचंद्र मंडल, रंजीत मंडल, मनीष यादव, विपिन मेहता, छोटू शर्मा, अभिषेक कुमार स्थानीय ग्रामीण अनंत मेहता, ललटू भगत, नीरज मेहता, सुनील यादव, चंद्रकिशोर मंडल, अनीश मेहता सहित कई अन्य युवाओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रनिंग ट्रैक को मैदान के किनारे बनाया जाए, ताकि खेल गतिविधियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।






















