समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के उपरांत मतगणना सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष बने प्रभात कुमार चौधरी ने निर्विरोध चुने गए एवं महासचिव राजीव रंजन सिन्हा अपार बहुमत 47 मत से जीत हासिल किया।
वंही सुबह के 8 बजे से मतदान आरंभ होकर अपराहन 4 बजे खत्म होने के उपरांत मतों की गिनती शुरू की गई।इस संदर्भ में चुनाव अधिकारी प्रदीप राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो उमीदवार ने नामांकन दाखिल किए थे जहां नामांकन वापसी तिथि को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।इस दौरान प्रभात कुमार चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध घोषित किया गया है।
महासचिव पद पर राजीव रंजन सिन्हा को 164 मत पड़े, प्रतिद्वंद्वी बिनोद कुमार समीर को 117 मत पड़े। इस प्रकार 47 मतों से राजीव रंजन सिन्हा को विजयी घोषित किए गए।कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार को 114 मत पड़े, वंही शोभाकांत राय को 141 मत, 3 मतों से अनिल कुमार चौधरी विजयी घोषित किए गए।वंही मतगणना उपरांत रिजल्ट की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।लोग गुलाल लगाकर बधाई देते नजर आ रहे थे।
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...














