नजरिया न्यूज समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)।
थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम को बाइक की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बुलकीपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी अमृत सहनी की पत्नी रीना देवी (40) के रूप में की गई। वंही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ से छुड़ाकर बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया। बाइक सवार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुर निवासी स्व अशोक राम के पुत्र उमेश राम के रूप में किया गया।
अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रीना खेत से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार असन्तुलित होकर महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।अगल बगल के ग्रामीणों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
वंही मृतक के परिजनों ने बताया कि
महिला की पति अमृत सहनी परिवार की जीवकोपार्जन के लिए बाहर प्रदेश में काम करता है।उनके एक बेटा व दो बेटी है।यही कुछ महीने में बेटा और एक बेटी की शादी करने वाले थे।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष इरशाद आलम, दारोगा रंजीत सिंह एवं राहुल कश्यप अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
अररिया : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित कमिटी सदस्यों को दिया प्रशस्ति पत्र दिया
- अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी व महासचिव संजीव सिन्हा ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व पदाधिकारियों को किया सम्मानित नजरिया न्यूज...























