नजरिया न्यूज सिकटी/अररिया/पटना डेस्क। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिकटी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में एक अहम तकनीकी बदलाव किया गया है। पूर्व में कार्यरत 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर अब 10 एमवीए क्षमता वाला आधुनिक ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है।
इस परिवर्तन के साथ बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। नवीन ट्रांसफॉर्मर को विधिवत रूप से चालू करने के दौरान जोकिहाट के सहायक अभियंता चंदन कुमार, एमआरटी के अनिल कुमार, कनिय अभियंता विमल कुमार साहा समेत विभागीय कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही।इस मौके पर कनिय अभियंता ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था से बिजली की आपूर्ति अधिक स्थिर, सक्षम और भरोसेमंद हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने इस बदलाव पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि इससे घरेलू जरूरतों के साथ-साथ खेतीबाड़ी और व्यापारिक कार्यों में भी सुविधा बढ़ेगी। अधिकारियों ने भी यह स्पष्ट किया कि उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से उपकरणों की कार्यक्षमता में इजाफा होगा और विद्युत जनित परेशानियाँ कम होंगी। इस कार्य को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में विभागीय टीम ने शानदार तालमेल और समर्पण का परिचय दिया, जिससे स्थानीय जनता को जल्द लाभ मिलना संभव हुआ।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















