नजरिया न्यूज सिकटी/अररिया/पटना डेस्क। समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के तहत सिकटी प्रखंड के 173 आंगनवाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। यह वितरण पोषक क्षेत्र में आने वाली गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ केंद्रों में नामांकित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के बीच किया गया। गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रति व्यक्ति तीन किलो चावल, डेढ़ किलो दाल और 450 ग्राम सोयाबीन दिया गया। वहीं, कुपोषित बच्चों के लिए ढाई किलो चावल, सवा किलो दाल और 500 ग्राम सोयाबीन का प्रावधान किया गया। अतिकुपोषित बच्चों को तीन किलो 750 ग्राम चावल, एक किलो 875 ग्राम दाल तथा 875 ग्राम सोयाबीन उपलब्ध कराया गया।टीएचआर वितरण के दौरान क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने प्रत्येक केंद्र पर पहुंचकर तय मानक के अनुसार वितरण की निगरानी की। इस अवसर पर बीसी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह टेक होम राशन का वितरण नियमित रूप से किया जाता है। इसमें लाभुकों को निर्धारित मात्रा में चावल, दाल के साथ-साथ सोयाबीन या अंडा प्रदान किया जाता है, जिससे पोषण स्तर में सुधार हो सके।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















