• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नीतियां बनाने में फिक्की के सुझावों की रहीं महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नीतियां बनाने में फिक्की के सुझावों की रहीं महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

April 16, 2025
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

June 15, 2026
किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

June 15, 2026
पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

June 14, 2026
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

June 14, 2026
100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

June 14, 2026
विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

June 14, 2026
सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

June 14, 2026
एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

June 14, 2026
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नीतियां बनाने में फिक्की के सुझावों की रहीं महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Office Araria
April 16, 2025
0
नीतियां बनाने में फिक्की के सुझावों की रहीं महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 138

अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, लखनऊ,14 अप्रैल, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश विगत 08 वर्षों से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि आज देश की नम्बर 02 की अर्थव्यवस्था है और अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी की ‘विकसित भारत’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां फेडरेशन आॅफ इण्डियन चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (फिक्की) की राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक सेक्टर में सम्भावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश सामथ्र्य से भरा हुआ राज्य है। भारत की आबादी का सर्वाधिक बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जो देश के सर्वाधिक उपभोक्ता व श्रम बाजार वाला राज्य भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के समय के इन्सेंटिव उद्यमियों को प्रदान किये हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के मध्य हुए औद्योगिक निवेशों के इन्सेंटिव निवेशकों तथा उद्यमियों को प्रदान किये हैं। इससे अधिक अकेले वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार ने 04 हजार करोड़ रुपये का इन्सेंटिव निवेशकों तथा उद्यमियों को प्रदान किया है। यह कार्य लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने वायदों को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पूर्व माफियाओं व अपराधियों के कारण कोई निवेश नहीं करना चाहता था। निवेशकों को उनका इन्सेंटिव नहीं मिल पाता था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस समय एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर 30,000 एकड़ का लैण्डबैंक तैयार कर रही है। इसमें से 4,000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन करते हुए कानपुर व झांसी के मध्य लगभग 60 हजार एकड़ क्षेत्रफल में एक नया औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। इस नये औद्योगिक शहर को बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। एयरपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार जैसे विभिन्न कारणों से उत्तर प्रदेश विपन्न, बीमारू, फिसड्डी राज्य हो गया था। प्रदेशवासियों के सामने पहचान का संकट था। आजादी के समय उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के बराबर थी, लेकिन कालान्तर में यह घटते-घटते एक तिहाई रह गई। विगत 08 वर्षों में प्रदेश ने अपनी जी0एस0डी0पी0 व प्रति व्यक्ति आय को दोगुने से अधिक करने में सफलता प्राप्त की है। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था सर्वाधिक ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रही है। इसमें उद्यमियों तथा निवेशकों का विश्वास व सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों व उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन ईकोसिस्टम विकसित किया है। यह ईकोसिस्टम नये भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। देश के विकास में उद्यमियों का निवेश महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश सरकार ने इन्वेस्टर्स फ्रेण्डली पॉलिसीज के माध्यम से निवेश को बढ़ाने के मार्ग खोले। अनावश्यक कानूनों को हटाया। प्रदेश में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया। राज्य सरकार ने निवेशक व उसकी पूंजी की सुरक्षा की गारण्टी प्रदान की। इसके परिणाम हम सभी के सामने हैं। आज सैमसंग ने अपने नये निवेश को बढ़ाया है तथा पुराने निवेश को विस्तार दिया हैै। टी0सी0एस0 ने भी अपने निवेश का विस्तार किया है।
विगत 08 वर्षों में प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतारा जा चुका है। 33 सेक्टोरल पाॅलिसीज के साथ हम कार्य कर रहे हैं। सिंगल विण्डो सिस्टम ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से उद्यमियों और निवेशकों को 500 से अधिक स्वीकृतियां एक साथ देने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनाने के बाद हमारे सामने किसानों के फसल ऋण की माफी, कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की चुनौती थी, क्योंकि प्रदेश का खजाना खाली था। कार्मिकों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे। राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लीकेज को रोकने का कार्य किया। लोगों के कल्याण की प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में कदम उठाए गये। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट के साथ-साथ लोक कल्याणकारी कार्यों को बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में कार्य किये गये। परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में देश के सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे के साथ देश के कुल एक्सप्रेस-वे का 55 प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश के पास है। प्रदेश की इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी 04-लेन की है। राज्य में 04 लाख किलोमीटर का नेशनल हाईवे का नेटवर्क है। ईस्टर्न एण्ड वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरिडोर उत्तर प्रदेश से होकर जाते हैं और इनका जंक्शन भी यहीं है, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश लाॅजिस्टिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने जगह-जगह ड्राईपोर्ट विकसित करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है।

लखनऊ -उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री
=देश में सबसे कम कर वसूलने राज्य उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्र्रदेश में है। देश की पहली रैपिड रेल उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही है। सर्वाधिक मेट्रो सिटी वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश है। देश का पहला इनलैण्ड वाॅटर-वे उत्तर प्रदेश के पास है, जो वाराणसी से हल्दिया के मध्य संचालित हो चुका है। हम इसे प्रयागराज तक विस्तारित करने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने स्टेट इनलैण्ड वाॅटर-वे अथाॅरिटी का गठन किया है। इसके माध्यम से इनलैण्ड वाॅटर-वेज की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 08 वर्षांे में उत्तर प्रदेश बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी देने वाला राज्य बना है। प्रदेश में 04 इण्टरनेशनल एयरपोट्र्स व 12 डोमेस्टिक एयरपोट्र्स क्रियाशील हैं। नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में बन रहा है, जो इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उत्तर प्रदेश देश में सबसे कम वैट दर वाला राज्य है। सरकार ने अतिरिक्त टैक्स का बोझ जनता जनार्दन पर नहीं डाला।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने मृतप्राय एम0एस0एम0ई0 सेक्टर को पुनर्जीवित किया है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एम0एस0एम0ई0 इकाइयों वाला राज्य है। आज राज्य में 96 लाख एम0एस0एम0ई0 इकाइयां हैं। रजिस्टर्ड एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को 05 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी प्रदान किया जा रहा है।
एम0एस0एम0ई0 यूनिट को स्थापित करने के लिए 1,000 दिन तक किसी भी प्रकार की एन0ओ0सी0 की जरूरत नहीं है। प्रदेश में सिक यूनिट्स रिवाइव हो रही हैं या उनकी जगह पर नई यूनिट्स लगाने की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने लेबर लॉ में भी रिफॉर्म किए हैं। परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट का ड्रीम डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक लगभग 02 लाख 80 हजार करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान अन्नदाता किसानों को कराया जा चुका है, जो विगत 22 वर्षों में हुए कुल भुगतान से लगभग 60 हजार करोड़ रुपये अधिक है। प्रदेश में 120 चीनी मिलें संचालित हैं। आज चीनी मिल 03 से 07 दिन में गन्ना किसानों को भुगतान कर रही हैं।
आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। प्रदेश में कानून का शासन अक्षरशः धरातल पर दिख रहा है। आज बेटी व व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। धर्मस्थलों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को उतारने का कार्य किया गया। सड़क पर धार्मिक क्रियाकलाप करने की किसी को छूट नहीं है। प्रदेश में पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी तरीके से सभी भर्तियां सम्पन्न हो रही हैं। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस कार्मिकों के पद खाली पड़े थे। माननीय न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई थी क्योंकि भर्ती पारदर्शी तरीके से सम्पन्न नहीं की जाती थी। प्रदेश सरकार ने समय से इन खाली पदों को भरने का कार्य किया। पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग क्षमता को बढ़ाया। जिसका पता इस बात से चलता है कि हाल ही में सम्पन्न हुई 60,200 पुलिस भर्ती के कार्मिकों की ट्रेनिंग एक साथ सम्पन्न होगी। प्रयागराज महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार व संवेदनशीलता की सराहना श्रद्धालुजन ने की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 तथा प्रयागराज महाकुम्भ-2025 स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था के उदाहरण हैं, जबकि वर्ष 2017 से पूर्व आयोजित हुए कुम्भ गन्दगी, अव्यवस्था व अराजकता के प्रतीक बन गए थे। महाकुम्भ-2025 के आयोजन हेतु केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर 7.50 लाख करोड़ रुपये प्रयागराज शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किये। श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाकुम्भ का बढ़ता हुआ स्केल यह बताता है कि महाकुम्भ केवल प्रयागराज तक सीमित नहीं, बल्कि यह काशी, अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा-वृंदावन, माँ विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य सहित विभिन्न स्थानों तक फैल रहा है। देश दुनिया के लोग महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने आए और इतनी भारी भीड़ पूरे अनुशासित रूप में रही। प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था व आर्थिकी का अद्भुत संयोग दिखा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फिक्की उत्तर प्रदेश के विकास में सरकार की पार्टनर उद्यमी संस्था के रूप में कार्य करती रही है। प्रदेश में इन्वेस्टर्स फ्रेण्डली माहौल विकसित करते हुए फिक्की ने यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 व यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के शोकेसिंग के अभियान को आगे बढ़ाने में फिक्की ने सकारात्मक भाव के साथ अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। नीतियों को बनाने में फिक्की के सुझावों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, अध्यक्ष फिक्की श्री हर्षवर्धन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिक्की अनन्त गोयनका, अध्यक्ष फिक्की उत्तर प्रदेश मनोज गुप्ता, महानिदेशक फिक्की सुश्री ज्योति विज सहित अन्य पदाधिकारी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

by Office Araria
June 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा...

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

by Office Araria
June 15, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
  • जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 
  • चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी
  • किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!