• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बिहार के राज्यपाल ने युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का किया लोकार्पण

बिहार के राज्यपाल ने युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का किया लोकार्पण

April 16, 2025
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

July 6, 2026
अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

July 6, 2026
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

July 5, 2026
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

July 4, 2026
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

July 2, 2026
जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

July 2, 2026
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

July 1, 2026
बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

July 1, 2026
अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

July 1, 2026
ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बिहार के राज्यपाल ने युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का किया लोकार्पण

by Office Araria
April 16, 2025
0
बिहार के राज्यपाल ने युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का किया लोकार्पण
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 82

पटना | बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय श्री आरिफ मोहम्मद खां ने आज एक विशेष समारोह में 8वीं कक्षा के छात्र आरव श्रीवास्तव की अंग्रेजी उपन्यास “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का लोकार्पण दरबार हॉल, राजभवन में किया। यह उपन्यास मात्र 13 वर्ष की आयु में लिखकर आरव ने एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है, जिसे माननीय राज्यपाल ने अत्यंत सराहनीय बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो भारतीय परंपरा में ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का लोकार्पण हुआ।

माननीय राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाल उपन्यासकार श्री आरव श्रीवास्तव द्वारा लिखित काल्पनिक उपन्यास”THE ENVELOPED: MYSTERY OF DARK POWER” का लोकार्पण कर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। इस पुस्तक को मैं छोटी आयु में आरव के चेतना के उत्कर्ष के रूप में देखता हूँ।

हमारे यहाँ अनेक महापुरूष हुए जिनके बाल्यकाल में ही चेतना का इतना अधिक विस्तार हुआ कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

आदि शंकराचार्य ने काफी कम उम्र में ही अपने गुरू को अपना परिचय छः छंदों की संस्कृत में रचना करते हुए ‘‘चिदानन्द रूपः शिवोऽहम शिवोऽहम्’’ के रूप में दिया था।
उन्होंने कहा की शब्द में बहुत क्षमता होती है शब्द की साधना बहुत ही कठिन है। 1000 शब्द लिखने से पहले 10000 शब्द पढ़ना पड़ता है।

युवा लेखक आरव श्रीवास्तव से मुखातिब होते हुए माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि विवेकानन्द जी ने एक बार कहा था की हम में से हर किसी के अंदर आलौकिक शक्तियां बस्ती है। आपकी रचनात्मकता उस आलौकिक क्षमता का प्रदर्शन है। मुझे आप पर गर्व है।

आगे उन्होंने कहा की अपनी बात जनमानस तक पहुंचाने का कई जरिया है उसमें से सबसे मजबूत और साशक्त मध्यम है कहानी के द्वारा अपनी बात लोगों तक पहुंचाना।

युवा लेखक को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि लिखते समय बस यह ध्यान रखना है कि आपकी लेखनी से किसी को पीड़ा न पहुंचे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी कि आरव का नाम Fantasy Novel श्रेणी में Youngest Novelist की सूची में शामिल किया जा सकता है।

आरव जैसे प्रतिभावान छात्र की रचनात्मकता न केवल उसके व्यक्तिगत विकास का उदाहरण है, बल्कि यह बिहार के शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उपन्यास लेखन जैसे कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करना अद्भुत है।

राज्यपाल महोदय ने आरव के माता श्रीमती अनन्या और पिता श्री प्रणव कुमार के साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्होंने आरव के रचनात्मक विकास में सहयोग और समर्थन दिया। खास कर के आरव के नाना श्री राजीव रंजन वर्मा जी को बधाई और धन्यवाद दिया। जिन्होंने आरव की प्रतिभा को पहचानकर उसे इस कार्य के लिए प्रेरित किया और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक की विषयवस्तु—अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष—हम सभी के भीतर की जिम्मेदारी और नैतिकता को जगाती है।
उन्होंने आरव के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी प्रदान किए।

The Enveloped – Mystery of Dark Power की कहानी दो भाइयों, रॉन और हेनरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी शक्ति के संपर्क में आते हैं और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। इस फंतासी उपन्यास में कल्पना और यथार्थ का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है।

अपनी छोटी-सी दुनिया में खुश रहने वाले दोनों भाईयों की जिन्दगी उस दिन बदल जाती है, जब उनकी माँ का 50वाँ सालगिरह होता है। इस समारोह की तैयारियों के बीच उनके पास एक मायावी अस्त्र हाथ लग जाता है जो उनके भविष्य को ही बदल देता है।

अलौकिक शक्तियों की काल्पनिक दुनिया में उस अस्त्र ने इन दोनों भाईयों को चुना था, क्योंकि वे ही इसकी शक्तियों का सदुपयोग कर सकते थे। इन असीम शक्तियों से कुछ भी बनाया या बिगाड़ा जा सकता था।

उनके पास उस अस्त्र के रहने के कारण दोनों भाईयों ने आगे के दिनों में कई सर्वनाश देखे, कई लोगों की जाने र्गइं और कई बर्बादियाँ हुईं। किन्तु आगे चलकर दोनों भाईयों ने एक दूसरे का साथ देते हुए कठिन अभ्यास करके उस अस्त्र की अलौकिक शक्तियों को अर्जित किया तथा अपने जीवन में सफल हुए। उन्होंने कभी भी इन शक्तियों का दुरूपयोग नहीं किया तथा बुराई की काली शक्ति से इस अस्त्र की सदैव रक्षा की।

आरव का यह उपन्यास हमें यथार्थ एवं कल्पना की एक मिश्रित अनुभूति कराता है। यह कहानी हमें एक जिम्मेदारी, अच्छाई की शक्ति तथा उत्साह के एहसास से ओत-प्रोत करता है।

आरव की लेखन शैली न केवल रूचिकर है अपितु पाठकों के मन में आगे की कहानी जानने की जिज्ञासा एवं उत्सुकता को बरकरार रखता है। यही एक अच्छे कहानीकार या उपन्यासकार की पहचान है।

आरव ने अपने विद्यालयीय शिक्षा को सफलता जारी रखते हुए लेखन क्षेत्र में भी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसमें उसके विद्यालय का परिवेश, शिक्षकों की प्रेरणा और सहपाठियों के सहयोग की भी महती भूमिका रही होगी।

बिहार के शैक्षणिक वातावरण में ऐसी रचनात्मकता अन्य बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।

बचपन में दादी-नानी से सुनी गई कहानियाँ बच्चे की काल्पनिक सोच और उसकी रचनात्मकता को इस हद तक विकसित कर सकता है कि वह एक संपूर्ण उपन्यास लिख सके, इसका ज्वलंत और अद्भुद उदाहरण आरव और उसका यह उपन्यास है। इस मायने वह आज के युग में अपनी तथा आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

आरव द्वारा लिखित इस उपन्यास की कहानी अच्छाई एवं बुराई की लड़ाई तथा अच्छाई द्वारा कई कठिनाइयों को झेलने के बाद भी बुराई पर उसकी जीत पर आधारित है। इसमें यह साबित किया गया है कि अच्छाई परेशान हो सकती है, किन्तु पराजित नहीं। यह विषय वस्तु सदैव प्रासंगिक है।

इस लोकार्पण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधान सचिव, श्री रॉबर्ट एल॰ चोंग्थू जी, भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, श्री राजीव रंजन वर्मा जी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी, श्री विजय प्रकाश जी शामिल थे।

सभी अतिथियों ने आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

by Office Araria
July 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया आरएस। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल, अररिया आरएस का स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया...

अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

by Office Araria
July 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

July 6, 2026
अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

July 6, 2026
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

July 5, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा
  • अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया
  • पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
  • समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In