पूर्णियाँ (रघुवंशनगर) पटना डेस्क। पिछले वर्ष 03 जनवरी 2024 को दरगाह टोला, बेलापेमू निवासी वादिनी सुलोचना देवी द्वारा अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या के संबंध में रघुवंशनगर ओपी में दर्ज कांड संख्या 02/24 के मुख्य अभियुक्त शंभू मंडल को रघुवंशनगर थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। शंभू मंडल पूर्णियाँ जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और उस पर ₹20,000 का इनाम घोषित था।
हत्या की यह वारदात बेलापेमू, वार्ड नंबर 03 में हुई थी, जहाँ मृतक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीक समय में ही बड़हरा (रघुवंशनगर ओपी) थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई:
आज दिनांक 15.04.2025 को रघुवंशनगर थाना की टीम ने एसटीएफ बिहार एवं सशस्त्र बल के सहयोग से छापेमारी कर शंभू मंडल, उम्र 35 वर्ष, पिता रामदेव मंडल, निवासी बेलापेमू, दरगाह टोला, वार्ड नं0 03 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
कांड संख्या 02/24, दिनांक 03.01.2024 – धारा 302/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट।
-
कांड संख्या 329/21, दिनांक 10.10.2021 – धारा 302/307/120(B) आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
-
पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष आनंद कुमार, रघुवंशनगर थाना।
-
सशस्त्र बल, रघुवंशनगर थाना।
-
एसटीएफ, बिहार।
इस पूरी कार्रवाई में रघुवंशनगर थाना पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन की तत्परता से न केवल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ किया गया है।























