कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर पर ग्रामीण अंचलों में पहुचाने के उद्देश्य से सोमवार को कुर्साकांटा मंडल अध्यक्ष महेश साह व बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड के बटरहा व भपटिया में एक बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिकटी बिधायक विजय कुमार मंडल लोकसभा विस्तारक पारसनाथ साह, विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राकेश विश्वास, सिकटी विधानसभा प्रभारी कृष्णकुमार सेनानी उपस्थित हुए.,बैठक में कार्यक्रम”चलोगांव की ओर” पर विस्तृत चर्चा की गई. इस चर्चा में कुर्साकांटा, सिकटी,बरदाहा व कालियागंज मंडल के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम चलो गांव की ओर में वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी व इन मंडलो के तहत चयनित राजस्व ग्राम में रात्रि प्रवास कर लोगो के बीच पहुच बनाने व इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देना शामिल है
ताकि भाजपा के निर्धारित मत प्रतिशत में वृद्धि हो सके इस अभियान के माध्यम से हम अतिरिक्त दस प्रतिशत मत प्राप्त करने में सफल होते है तो हमारी जीत का प्रतिशत भी बढ़ेगा.कार्यक्रम में सिकटी बिधायक विजय कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, अध्यक्ष गणेश शंकर राय, कालियागंज मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर,किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश झा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम सेवक सरदार, उपाध्यक्ष रवि कुमार झा, उमेश मंडल ,बिंदेश्वरी मंडल,ललित सिंह, सुशील स्वराज,,बाजारू सिंह, सुजीत झा दयानंद मंडल विजय विश्वास, अजीत झा मोहम्मद शाहजहां, पप्पू ठाकुर,चंपालाल सिंह. संजय विश्वास, सुजीत कुमार झा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवल सरदार शक्ति केंद्र प्रमुख मुकेश मांझी, रेस लाल यादव, नारायण यादव राज कुमार ,राजेश साह ,मंडल मंत्री कुंदन साह जितेन्द्र मांझी सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित थे.























