कुशेश्वर स्थान।
कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध पहुंचाने गई छः साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की इस घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने बुधवार को उसके घर में छापामारी कर सुप्तावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुष्कर्मी हिरणी पंचायत के समिति सदस्य उपेन्द्र पासवान के पुत्र ग्राम सकीरना टोले असमा निवासी महा कांत पासवान (50 वर्ष) के रूप किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता ने दरभंगा के महिला थाना में आवेदन पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया है कि बच्ची 11 फरवरी की शाम करीब 8 बजे कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित बस स्टैंड में एक व्यक्ति के घर रोज की तरह दुध पहुंचाने गई। 10.30 बजे तक जब बच्ची दुध पहुंचा कर वापस घर नहीं लौटी तो उसे खोजने के लिए गया। खोजते हुए जब उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान की ओर गया तो उधर से मेरी बेटी रोते हुए आ रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक व्यक्ति मुझे बहला फुसलाकर स्कूल की तरफ ले गया और मेरे साथ गलत काम किया। बच्ची को बदहवास हालत और कपड़ा गंदा देखकर उसे पीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी विकास कुमार, डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी थाना पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। डीएसपी श्री चौधरी ने प्रेषवार्ता कर बताया कि घटना के जांच हेतु बाजार के कई सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने पर गिरफ्तार व्यक्ति को पहचान कर उसके घर से सुप्तावस्था में हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लाया गया है। वहीं अग्रीम कार्रवाई के लिए एसएफएल बुलाया गया है। घटना को लेकर महिला थाना दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इधर घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एसएच 56 में यादव टोला के निकट सड़क जाम कर दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा देने का मांग किया। सड़क जाम के वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी श्री कुमार और डीएसपी श्री चौधरी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया।






















