- नेपाल ने कटिहार को पेनाल्टी शूट में चार के मुकाबले पांच गोल से हराया
- मुख्य अतिथि के रूप में आरपी टाइल्स के मालिक परवेज़ आलम हुए शामिल
नज़रिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया के सौजन्य से नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में आयोजित सीमांचल गांधी तस्लीम उद्दीन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी क्वाटर फाइनल मैच में विराट नगर नेपाल ने कटिहार फुटबॉल क्लब में पेनल्टी शूट आउट में चार के मुकाबले पांच गोल से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया
,आज से सेमी फाइनल मैच की शुरुआत होगी ,मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आरपी टाइल्स अररिया के प्रोपराइटर मो परवेज़ आलम आवेश शामिल हुए ,उनका परिचित बीच मैदान में दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया
, इस टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शकों ने मैच का लुफ्त उठाया ,चार जनवरी से प्रारंभ इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 जनवरी को खेला जाएगा ,मुख्य अतिथि परवेज़ आलम ने बताया कि अररिया की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल को लेकर रहा है ,उन्होंने कहा अररिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है
,जरूरत है उसे सजाने और संवारने का , इसको लेकर मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया अहम भूमिका निभा रही है ,क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम जकी अख्तर अंसारी ,शकील अंसारी ,कैफ ,घोषित ,अरहम के अलावा अन्य साथी मौजूद थे .मौके पर प्रो रकीब अहमद सुफियान अहमद ,तैयब आलम , आदि मौजूद थे.






















