नजरिया न्यूज़ / कुशेश्वरस्थान।
सतीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में कुशेश्वरस्थान उत्तरी मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुर्व उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने
स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
![]()
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि सुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वित्त विभाग के जानकार बिहार भाजपा के कर्णधार थे। उन्होंने अपने तर्कसंगत वक्तव्यों से विरोधियों को मुंह बंद करने वाला राजनेता थे।
मौके पर मदनमोहन झा, विनोद झा, रोहित गुप्ता, रौशन कमती, दिवाकर झा, सुमित चौधरी, सज्जन साह, अभिषेक झा,ई0 चन्दन कमती, मनोज सदा, दिलीप पासवान, राम पासवान, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।























