- कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान भाजपा मंडल के नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के सम्मान में मंगलवार को शक्ति केन्द्र हिरणी और बिषहरिया में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संबंधित शक्ति केन्द्र प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी को पाग , चादर और पुष्प माला भेंट कर सम्मानित
किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर पर गठन करने का अपील किया। मौके पर राज नारायण झा, मदनमोहन झा, मनोज शर्मा, संतोष कुमार झा, विजय मुखिया, शम्भु सिंह, राम कुमार राय, दिलीप मुखिया, गंगा चौपाल, शंकर राय, ललित साह, दया राम राय, शिवशंकर मुखिया, नारायण मुखिया, लक्ष्मी मुखिया, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।























