मनोज कुमार सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता,
सुरापुर, 26दिसंबर।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेहरी सुइथा कला में बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में बोलते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी ने शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अध्यापकों की जिम्मेवारी है कि गुणवत्ता पर ध्यान दें।संगठन में कार्यकर्ता का सम्मान संगठन का सम्मान है।संगठन के पीछे त्याग और चारित्र्य है तो लोग सम्मान करेगें।यह आत्मविश्वास कार्यकर्ता में होना चाहिए।सरंक्षक सत्य प्रकाश पांडेय (राष्ट्र पति पुरस्कार विजेता)ने भी अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन सहयोग से चलता है।जिला मन्त्री डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों से पहचान बनाते है,विद्यालय समय से पहुंच कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें।शिक्षकहित में आने वाली समस्याओं के लिए संगठन हमेशा तत्पर है।
जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारा प्रयास चिड़ियों जैसा हो कि हम संगठन के कार्यों को करते रहे व हमेशा प्रयत्नशील रहे।
संयुक्त मंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त किया।
सुलतानपुर -उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अनिल और त्रिवेणी बने मंत्री
गोष्ठी में अनिल कुमार चौधरी
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ को निर्विरोध अध्यक्ष, व श्री त्रिवेणी को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष चन्दन बरनवाल,विवेक यादव ,नरेन्द्र, उपाध्यक्ष,अनिल संगठन मंत्री, लक्ष्मी प्रताप ,रविन्द्र प्रताप,संयुक्त मन्त्री तथा विनोद सिंह आय व्यय निरीक्षक, चुने गए।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष चतुर्वेदी व कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी पर्यवेक्षक ने चुनाव सम्पन्न कराया।अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद,बौद्ध मुनि जी ने किया।गोष्ठी में संजय सिंह,मनोज सिंह,हनुमान प्रसाद प्रजापति, डॉ सुधाकर सिंह, राजेन्द्र कुमार,अमर नाथ यादव,अनिल कुमार,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।संचालन संतोष कुमार ने किया।























