नजरिया न्यूज भरगामा/अररिया। जीतू दास।
भरगामा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिरसिया कला के प्रांगण में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक स्व श्रीदेव झा के प्रतिमा का अनावरण को लेकर समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन गोपाल झा ने किया।सूबे के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने स्व श्रीदेव झा के प्रतिमा का अनावरण किया।मौके पर श्रीदेव झा अमर रहे के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा ।इस बाबत महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री पाण्डेय ने कहा कि स्व झा का संपूर्ण जीवन समाज के विकास में लगाया।
उनका जीवन समाज के विकास के लिए समर्पित था।उन्होंने कहा कि उन्होंने अररिया के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में ज्योति जगाया।उन्होंने विकास के हर संभव प्रयास किए।उन्होंने कहा कि स्व झा के सपने के अनुरूप एन डी ए सरकार के अगुवाई में अररिया का विकास हो रहा है।उन्होंने सिरसिया में निर्माणाधीन स्वास्थ केंद्र को जल्द पूर्ण करने के साथ स्वास्थ उप केंद्र को अप ग्रेड करने की बात कही।
सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि स्व झा के योगदान को अररिया भुला नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से अररिया को 1990में जिले का दर्जा मिला।अररिया कॉलेज के निर्माण में उनका योगदान रहा।उन्होंने जिले में शिक्षा का दीप जलाया। उन्होंने कहा कि स्व श्रीदेव झा के ईमानदार छवि को लोग नहीं भुला पाएंगे।उन्होंने सिरसिया कला में श्रीदेव झा के नाम पर भव्य पुस्तकालय के साथ गेट एवं सड़क का नामांकरण करवाने की बात कही।
फोटो परिचय : मंच पर सूबे के स्वास्थ मंत्री व अन्य।
संसद प्रदीप सिंह, विधायक जयप्रकाश यादव,मंचन केशरी, जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार झा,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,युवा नेता नागेश्वर यादव,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,भाजपा नेता राजेंद्र यादव,परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय झा,समर सिंह,संजीव मिश्रा,मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास,आकाश राज, राजा मिश्रा,अररिया के सी एस ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार,अजय अकेला,संजीव मिश्रा,जिप सदस्य किरण कुमारी,हेमेंद्र नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। संजीव मिश्रा ने गांव में श्रीदेव झा के नाम पर अस्पताल बनवाने की मांग की।
फोटो परिचय : स्व श्रीदेव झा के प्रतिमा का अनावरण करते सूबे के स्वास्थ मंत्री, सांसद व अन्य।
कार्यक्रम को विधायक मंचन केशरी,जयप्रकाश यादव,पूर्व विधायक देवती यादव, लक्ष्मी नारायण मेहता,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य झा, परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय झा ,आदि ने भी संबोधित किया।
युवा नेता दीपक कुमार मुन्ना, अशोक सिंह,मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शीतांशू शेखर पिंटू,नवीन यादव,अनिल झा,अर्जुन झा,ई बबलू यादव,उदित झा,नंदन ठाकुर,शिवानंद साह, यदुनंदन मेहता, जयकृष्ण साह,उपेंद्र सरदार,रामकुमार साह,कन्हैया झा,प्रेम झा,दयानंद झा,फूल कुमार मिश्रा,मुकेश मिश्रा,साहब मिश्रा,कुंवर झा,प्रो गंगा नाथ झा,युवा समाजसेवी सुमन सिंह, राजकुमार गुप्ता,शिवनारायण भगत,पवन सिंह,वीरेंद्र मंडल,कौशल सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।























