• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की हो रही पहल

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की हो रही पहल

November 19, 2024

July 14, 2026
परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

July 14, 2026
अररिया – निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, कोशी कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता

अररिया – निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, कोशी कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता

July 13, 2026
अररिया – फर्जी पंचनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, सीओ से जांच की मांग

अररिया – फर्जी पंचनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, सीओ से जांच की मांग

July 13, 2026
अररिया – बस स्टैंड निर्माण को मिली नई उम्मीद

अररिया – बस स्टैंड निर्माण को मिली नई उम्मीद

July 12, 2026
100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

July 11, 2026
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

July 10, 2026
कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

July 10, 2026
किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार

किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार

July 10, 2026
डायरी – लखनऊ, पटना, कोलकाता मीडिया -नजरिया न्यूज अररिया, बिहार -8जुलाई 2026

डायरी – लखनऊ, पटना, कोलकाता मीडिया -नजरिया न्यूज अररिया, बिहार -8जुलाई 2026

July 10, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन, युवाओं की भागीदारी से बिहार में मिटेगा टीबी का नामोनिशानः मंगल पांडेय

टीबी मुक्त भारत अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन, युवाओं की भागीदारी से बिहार में मिटेगा टीबी का नामोनिशानः मंगल पांडेय

July 10, 2026
सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं’, नगर निगम में सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं’, नगर निगम में सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की हो रही पहल

by Kumar Shrivastav
November 19, 2024
0
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की हो रही पहल
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 115
  • प्रमाणीकरण से मरीजों को मिलेगा बेहतर सेवाओं का लाभ
  • मार्च 2025 तक सभी जिले के कुल 27 एचडब्ल्यूसी के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

अररिया, 18 नवंबर ।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की कवायद की जा रही है ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके. इसे लेकर चिह्नित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर व्याप्त कमियों का आकलन करते हुए इसमें सुधार की कवायद की जा रही है. गौरतलब है कि एनक्यूएएस किसी स्वास्थ्य संस्थान पर उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं को मापने का एक राष्ट्रीय मानक है. इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों की स्वच्छता, मरीजों के इलाज, दवाओं की उपलब्धता, कार्यरत कर्मियों की कार्यकुशलता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को निर्धारित मानकों पर खरा उतरना होता है. एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं में पारदर्शिता व विश्वसनीयता बढ़ती है.

प्रथम चरण में तीन एचडब्ल्यूसी प्रमाणीकरण के लिये चिह्नित
जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के अररिया, फारबिसगंज व जोकीहाट प्रखंड के एक-एक एचडब्ल्यूसी को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने की पहल की जा रही है. इसके तहत अररिया प्रखंड के मुडबल्ला एचडब्ल्यूसी, जोकीहाट के केसर्रा एचडब्ल्यूस व फारबिसगंज के हरिपुर एचडब्ल्यूसी को चिह्नित किया गया है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया में 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने के पश्चात हरिपुर एचडब्ल्यूसी के राज्यस्तरीय आकलन के लिये आवेदन किया गया है. आगामी 19 नवंबर को राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा हरिपुर एचडब्ल्यूसी का आकलन किया जायेगा. इसमें बेहतर अंक हासिल करने के बाद नेशनल असेसमेंट को लेकर जरूरी पहल की जायेगी. इसी तरह अररिया के मुडबल्ला एचडब्ल्यूसी व जोकीहाट के केसर्रा एचडब्ल्यूसी का भी राज्यस्तरीय असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर जरूरी कवायद की जा रही है. इसे लेकर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण व अनुश्रवण किया जा रहा है.
सभी प्रखंड के तीन एचडब्ल्यूसी को प्रमाणीकृत बनाने की हो रही पहल
जिला स्वास्थ्य समिति की डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा इंटरनल असेसमेंट में 80 से 90 फीसदी अंक हासिल करने के बाद संबंधित एचडब्ल्यूसी के राज्यस्तरीय असेसमेंट को लेकर पहल की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड के तीन एचडब्ल्यूसी को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने को लेकर विभाग स्तर से जरूरी पहल की जा रही है. मार्च 2025 तक जिले के कुल 27 एचडब्ल्यूसी को एनक्यूएएस प्रमाणीकृत बनाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसे लेकर कर्मियों को खासतौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है. कमियों का आकलन करते हुए सभी जरूरी चिकित्सकीय व बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रमाणीकरण से मरीजों को मिलेगा बेहतर सेवाओं का लाभ

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से न केवल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगा. बल्कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की विश्वसनीयता व कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा. विभाग की यह पहल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा. चिह्नित एचडब्ल्यूसी के प्रमाणीकरण को लेकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारी व सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा एचडब्ल्यूसी में कार्यरत सीएचओ द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाएं, प्रमाणीकरण की दिशा में व्याप्त कमियों का आकलन करते हुए इसमें सुधार को लेकर निरंतर प्रयास किये जाने की जानकारी उन्होंने दी l

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

by Office Araria
July 14, 2026
0

जरूरतमंदों को कोर्ट, कागजात और कानूनी सलाह में होगी पूरी मदद नजरिया न्यूज़,अररिया।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं...

परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

by Office Araria
July 14, 2026
0

•कार्यरत सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने स्वास्थ्य संस्थान में दे महिला बंध्याकरण की सेवा: जिलाधिकारी •स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

July 14, 2026
परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी

July 14, 2026
अररिया – निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, कोशी कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता

अररिया – निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, कोशी कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता

July 13, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • (no title)
  • परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं: जिलाधिकारी
  • अररिया – निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, कोशी कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता
  • अररिया – फर्जी पंचनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, सीओ से जांच की मांग
  • अररिया – बस स्टैंड निर्माण को मिली नई उम्मीद

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In