संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी पंचायत के बेलबाड़ी गांव में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता बीबी नुसरत ने पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में मो अकबर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं अन्य आरोपितों में मो आदिल, अबु शमा एवं मो हसेबुल का नाम शामिल है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते 9 मई को वह सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव में मो अकबर ने अपने घर के सामने सड़क पर उसे रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जबरन अपने घर की ओर ले जाने लगा। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे वह अर्धनग्न हो गई।
महिला के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।





















