अनिल उपाध्याय, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, 23अक्टूबर।
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के समझौते की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को रूस में द्विपक्षीय वार्ता होगी।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से इसकी पुष्टि की।दोनों नेताओं के बीच क़रीब पांच साल बाद द्विपक्षीय वार्ता होगी।
सोमवार को ही विदेश सचिव ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में घोषणा की थी कि 2020 में उठे मुद्दों के हल के लिए और तनाव कम करने के लिए दोनों देशों में समझौता हो गया है।
मिस्री की घोषणा का संकेत था कि दोनों एशियाई शक्तियों के बीच अब उच्च स्तरीय कूटनीति का नया दौर शुरू होने वाला है।






















