प्रतिभा सिंह, विशेष संवाददाता, नई दिल्ली, 23अक्टूबर।
भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने अधिवक्ता (i) निवेदिता प्रकाश मेहता (ii) प्रफुल्ल सुरेंद्र कुमार खुबलकर, (iii) श्री आश्विन दामोदर भोबे (iv) श्री रोहित वासुदेव जोशी और (v) श्री अद्वैत महेंद्र सेठना को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों में उनके प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होंगी।






















