विकाश प्रकाश संवाददाता नज़रिया न्यूज अररिया। स्वाभिमान यात्रा की रथ अररिया की धरती पर पहुंची जहाँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व दीपांकर जी महाराज का मोहनी देवी स्कूल के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व दीपांकर जी महाराज स्कूल के प्रांगण पहुंच कर स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माला अर्पण किया।
साथ ही अररिया आर एस के ठाकुरबारी मंदिर मैं दीपांकर महाराज व मंत्री जी ने पूजा अर्चना भी की। कार्यकर्ताओं ने मंच पर फूलों की माला पहनाकर तलवार भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया मंच से मंत्री जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा हम हिंदू है एक रहे संगठित रहे।
बाटोगे तो कटोगे और उन्होंने कहा हम मुर्दो की लाशों पर पैर रखकर नहीं चलते हम जिंदो की छाती पर पैर रखकर चलना पसंद करते हैं। क्योंकि हम हिंदू है। हम दंगा-पंगा करने नहीं आये है हम दंगा मुक्त करने आये है आज हमारा धन भी लिया जा रहा है जगह जमीन भी लिया जा रहा है स्वाभिमान भी छीना जा रहा है।
वही दीपांकर जी महाराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से लव जिहाद, धर्मांतरण, जनसंख्याकि बदलाव हो रहा है उससे लगता है कि भारत देश हिंदू विहीन हो जाएगा। उन्होंने विवेकानंद जी महाराज के विचारों को रखते हुए कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू है आज हिंदुओं का स्वाभिमान खतरे में है आज हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है अब सोने का वक्त नहीं, जागने का वक्त है हम रहे ना रहे हिंदू रहना चाहिए, सनातन धर्म रहना चाहिए।
अररिया के संसद के बारे में उन्होंने कहा कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह जी भी एक विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं इनका भी सामना विपरीत विचारधारा के लोगों से होती रहती है। दीपांकर जी महाराज ने लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 10:00 बजे मां खडगेश्वरी काली मंदिर से यात्रा प्रारंभ होंगी अपना एक दिन का कारोबार, काम-धाम बंद कर सड़क पर उतरे।
हिंदू स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित हुए स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, उपमुख पार्षद गौतम शाह, जिला पार्षद आकाश राज, अजय झा, समाजसेवी सुष्मिता ठाकुर एवं कई विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद दिखे।






















