अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो जौनपुर, 20अक्टूबर।
आज वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। रविवार दोपहर वह वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी यहां 6100 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। भव्य उद्घाटन समारोह का पीआईबी ने लाइव प्रसारण किया।






















