नजरिया संवाददाता बारसोई कटिहार।
बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में अत्याधुनिक साजो समान के साथ अतिक आई क्लिनिक के नए भवन का उद्घाटन रविवार को पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी और विधायक प्रतिनिधि जूही महबूबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं फीता काटने के समय डॉक्टर कुर्बान अली की मां और उनका बेटा मोहम्मद अतिक थी उपस्थित रहा। बताते चलें कि इससे पहले उक्त क्लिनिक रास चौक में था जो कि अब रंजन पेट्रोल पंप के नजदीक स्थापित किया गया है। वहां नया भवन बनाया गया है तथा नए साजो सामान और अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई है। वहीं इस संबंध में उक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा के डॉक्टर कुर्बान अली ने कहा कि अभी बस शुरुआत है।
धीरे-धीरे वर्तमान समय के नए से नए आधुनिक मशीन यहां लगाए जाएंगे। और आंखों के हर तरह के समस्या का यहां निदान निकाला जाएगा। तथा देश के विख्यात व योग्य आई सर्जन से आंखों की सर्जरी भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सर्जरी हुआ करती थी। परंतु अब सुविधा कुछ और अधिक बढ़ जाएगी। वहीं इस अवसर पर सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि बारसोई की प्रगति में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। यहां के लोगों को बिना बाहर जाए सस्ते दर में अच्छा इलाज मिलेगा। यहां के लोगों की सेवा होगी। उन्होंन कहा की हमारे क्षेत्र के ग्रामीण बाहर जाते हैं तो उन्हें लूटा खसोटा जाता है।
यहां ऐसी बातें नहीं होगी। वहीं जूही महबूबा ने भी काफी तारीफ की और गरीब जनता को उक्त अस्पताल का उचित लाभ मिलेगा इसको लेकर डॉक्टर कुर्बान अली को साधुवाद दिया। वहीं इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल कुमार गोस्वामी, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, जदयू के मनोज साह, राजद के दिलीप राय, कांग्रेस के अब्दुल कादिर, इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पटना – बिहार दिवस 2026: शिक्षक मृत्युंजय कुमार एवं विनोद कुमार को उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र
नजरिया न्यूज़, पटना। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गाँधी मैदान, पटना में आयोजित भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन में...






















