नजरिया न्यूज़ भरगामा। जीतू दास।
*शहीदों के मजार पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मर मिटने वालों का सिर्फ यही एक निशां होगा*
सरस्वती समाज सेवा समिति शंकरपुर के तत्वावधान में लगातार 16 वर्षों से शहादत दिवस मनाया जाता है।
रविवार को शहीद अभिषेक सिंह के शहादत दिवस पर अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई एवं शहिद अभिषेक अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए। शहीद अभिषेक के याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर , 2024 को श्रद्धांजलि सह मेधा खोज प्रतियोगिता ” का आयोजन भरगामा प्रखंड के शंकरपुर पंचायत में किया गया। शहीद अभिषेक कुमार सरस्वती समाज सेवा समिति के संस्थापक थे। इसलिए संस्था उन्हीं के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए उनके पुण्यतिथि पर भरगामा , नरपतगंज और रानीगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्रसार हेतु शिक्षा आधारित कार्यक्रम का आयोजन करती है। आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के तक़रीबन गांव से सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छठी वर्ग से नवीं वर्ग के छात्र -छात्रा ने भाग लिया और प्रत्येक वर्ग से श्रेष्ठ दस छात्रों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रत्येक वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को रु 500.00 मासिक छात्रवृत्ति और एक साइकिल , ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र , दूसरी स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 300 रूपया मासिक छात्रवृत्ति और नगद पुरुस्कार 25 सौ रूप व ट्रॉफी ,प्रशस्ति पत्र और तीसरी स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को रू 200 रूपए मासिक छात्रवृत्ति, नगद पुरुस्कार रु 1500 ट्रॉफी ,प्रशस्ति पत्र दिया गया।
फोटो कैप्सन :- श्रद्धांजली अर्पित करते पदाधिकारी
मासिक छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए दिया जाता है। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट कमांडर पी प्रभाकर, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र सिंह, जाप नेता प्रिंस विक्टर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सीतांशु शेखर पिंटू, भाजपा युवा नेता संजय झा, ने शिरकत किया ।
वहां पर उपस्थित प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने हेतु आए हुए प्रतिभागी बच्चे, अतिथियों और सरस्वती समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय आनंद,सचिव मुकेश कुमार,उप सचिव श्रवण कुमार,कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार,मनीष कुमार,मंगल सिंह,संजय मिश्रा,रौशन कुमार,अमित कुमार,आशीष सिंह,निर्मल कुमार,नीतीश कुमार,सानू ऊर्फ पिंटू यादव,बब्बन सिंह,गोलू,शिवम,रजनीश आदि ग्रामीणों ने शहीद अभिषेक को श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए अतिथियों ने बच्चों को अपने व्याख्यान में अध्यन के लिए उत्साहवर्द्धन तथा अपने अनमोल शब्दों से बच्चों को अध्यन के लिए प्रोत्साहित किया। सभी प्रतिभागियों के लिए नास्ता , दोपहर का भोजन और पानी का उचित व्यवस्था भी किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद अभिषेक के संकल्प को आगे लेकर जाना तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में ऊर्जा और प्रोत्साहन देने हेतु एक समृद्ध मंच प्रदान करना है।






















