– सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से लोग परेशान
नजरिया न्यूज़ सिमराहा/अररिया | निर्माणाधीन मिर्जापुर से सिमराहा रेलवे स्टेशन मार्ग से आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। क्योंकि सडक पर गिट्टी से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं।
वहीं सडक पर उड़ रही धूल से जहां लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। संवेदकों द्वारा बरती जा रही उदासीनता लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं जिससे आमजनों में आक्रोश व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि 11.6 किलोमीटर सड़क निर्माण में आठ माह बाद भी कार्य अधूरा है। लोगों का कहना है कि संवेदक मनमर्जी की तरह कार्य कर रहा है जब मर्जी होती हैं कुछ दिन काम करता है और फिर छोड देता है जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।
वहीं कुशवाहा चौक वार्ड नंबर 5 के समीप लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने छठ पर्व से पूर्व सड़क निर्माण करने की मांग की है । घंटों आवागमन बाधित रहा । ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को बुलाने के मांग पर अड़े रहे ।
वहीं फारबिसगंज अनुमंडल के प्रधानमंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के जूनियर इंजीनियर राजीव सिंह ने बताया कि बारिश और पर्व को लेकर मजदूर छुट्टी पर थे संवेदक से बात हो गई है पुनः शीघ्र कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।






















