नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
बारसोई प्रखंड सहित अनुमंडल के तीन पैक्सों पर 54 लाख से अधिक का बकाया है। कैश क्रेडिट राशि को वापस नहीं करने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताते चलें की पैक्स के कार्यकाल की अवधि समाप्त हो गई है और चुनाव की तिथियां की भी घोषणा कर दी गई है फिर भी कुछ पैक्स द्वारा क्रेडिट राशि को वापस नहीं किया गया है। जिसमें बारसोई प्रखंड के बांसगांव और हरनारोई पंचायत का पैक्स तथा कदवा प्रखंड के सागरथ पंचायत का पैक्स शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव पंचायत में 21 लाख 92 हजार रुपए, हरनारोई पैक्स में 10 लाख 31 हजार तथा सागरथ पैक्स में 21 लाख 71 हजार का बकाया है। वही पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी सर गर्मी बढ़ गई है। लोग मतदाता सूची को देखने और उसके संबंध में जानकारी लेने के लिए उत्सुक हैं। मिली जानकारी के अनुसार पैक्सों और मतदाता सुचि में कई तरह की और नियमितताएं हुई है। जिसमें जीवित वोटर को मरा हुआ बताकर उसका नाम काट दिया गया है। और उसके स्थान पर नए मतदाता बना दिए गए हैं। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण ने कहा कि इसीलिए तो दावा आपत्ति का मौका लोगों को दिया गया है। ताकि जो त्रुटियां है उसमें सुधार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि आपत्ति तर्कसंगत होने तथा सही पहने जाने पर उसे सुधार किया जाएगा।





















