उजुआ गांव के चौर में नाव पलटने से एक 12 वर्षीय किशोरी की डुबने से मौत

कुशेश्वरस्थान पूर्वी /
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उजुआ गांव के चौर में नाव पलटने से एक किशोरी की डुबने से मौत हो गई। जबकि 6 महिलाएं तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। किशोरी के शव की तलाश में ग्रामीण जुटे हुए हैं। मृतिका उक्त गांव के प्रमोद राय की 12 वर्षीय पुत्री स्वेता कुमारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी नाव से उक्त गांव के 7 महिलाएं ऊंचे स्थानों पर घास काटकर वापस घर लौट रही थी।
इसी दौरान अचानक नाव पलट गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गया। 6 महिलाएं तैर कर ऊपर आ गई। जबकि स्वेता कुमारी पानी में डुब जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कई नाव से घटना स्थल पर पहुंचकर स्वेता के शव की तलाश में जुट गए। लेकिन अब तक उनकी शव बरामद नहीं हुआ है।
मृतिका दो भाई और दो बहन में मंझली थी। घटना के बाद से मृतिका की मां रुस्तम देवी का रो रो कर बूरा हाल हो गया है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दिया गया है।























