नजरिया न्यूज। भरगामा।
बिहार में सियासी घमासान के बाद जदयू के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद भरगामा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा जदयू कार्यकर्ताओ ने रंग गुलाल उड़ाए व खुशी का इजहार किया।
नितीश कुमार के मुख्यमंत्री व सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंहा के डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा होते हीं भाजपा जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने रंग अबीर लगाते हुए खुशी का इजहार किया। एनडीए शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए राज्य का नया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाया है। जिसको लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओ में हर्षोल्लास का माहौल है। भाजपा जदयू कार्यकर्ता एक दुसरे को मिठाई खिलाकर शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया व विजय चिन्ह दिखाया।
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं नितिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन में उन्नति, समृद्धि और प्रगति के नये आयाम स्थापित करेगी।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री का बागडोर नीतीश कुमार को देना सामाजिक समरसता का परिचायक है। आज एनडीए के शासनकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश में चार हीं जाति का नारा बुलंद किया है वह गरीब,युवा किसान व महिला को तबज्जो दिया है।
जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र ने कहा नितिश कुमार के कार्यकाल में बिहार कामयाबी की बुलंदी को छू रहा है। इसका मुख्य कारण समाज के हर वर्ग को समान अधिकार देना खास कारण है। कहा पूर्व के गठबंधन में कुछ दबाव था जिस कारण बिहार का बेहतर विकास कार्य बाधित हो रहा था,जबकि हमारे सर्वमान्य नेता किसी दबाव में कार्य करना पसंद नहीं करते हैं।
मौके पर जदयू जिला सचिव सुबोध श्रीवास्तव, जदयू जिला महासचिव शिवनारायण भगत, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता लड्डू यादव, भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र,वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता,राकेश कुमार परिहार, नारायण मेहता, संजय मेहता, चंद्रानंद झा चाणक्य, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, दीपक झा, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह मौजूद थे।























