नजरिया न्यूज। भरगामा।
शनिवार को रात्रि छापेमारी में थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दस फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
गुप्त सुचना के आधार पर रात्री छापेमारी में भरगामा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अगुआई में दस फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटी में चंदन कुमार यादव उम्र 30 वर्ष पिता स्व उद्यानंद यादव पैकपार वार्ड संख्या 01, शिवकुमार मेहता उम्र 31 वर्ष पिता विष्णुदेव मेहता पैकपार वार्ड संख्या 10, अरविंद यादव उम्र 35 वर्ष पिता कलानंद यादव सिरसिया कला वार्ड संख्या 7, दयानंद यादव उम्र 55 वर्ष पिता स्व शिवम यादव पैकपार पोठिया वार्ड संख्या 01, पंकज यादव उर्फ बुचवा उम्र 31 वर्ष पिता गयानंद यादव पैकपार पोठिया वार्ड संख्या 02, सौरभ कुमार यादव उर्फ भुटकून यादव उम्र 24 वर्ष पिता गयानंद यादव पैकपार पोठिया वार्ड संख्या 02, राजेश कुमार मेहता उम्र 33 वर्ष पिता विष्णुदेव मेहता पैकपार वार्ड संख्या 10, विष्णुदेव मेहता उम्र 60 वर्ष पिता सुखदेव मेहता पैकपार वार्ड संख्या 10, नंदकिशोर कुमार मेहता उम्र 27 वर्ष पिता विष्णुदेव मेहता पैकपार वार्ड संख्या 10 थाना भरगामा शामिल है।
जिसे थानाध्यक्ष मनीष कुमार,एसआई अजीत कुमार चौधरी,एसआई संजय कुमार, एसआई राजनारायण, एसआई अखिलेश कुमार,एएसआई परवेज आलम,एएसआई गौरीशंकर यादव
ने गिरफ्तार कर लिया व आवश्यक पूछताछ और कार्यवाई के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया लंबित कांड व पुराने फरार वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर लगातार छापामारी की जा रही है इसी क्रम में थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव से दस वारंटी की गिरफ्तारी हुई है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।























