नजरिया न्यूज। भरगामा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भरगामा प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 109 वीं कडी को बडे ही शिद्दत के साथ सुना । इस कार्यक्रम को सुनने के लिए खासकर भरगामा मंडल स्थित बूथ संख्या 324 पर रेडियो व एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई थी।
रविवार के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से रूबरू हुए। मन की बात कार्यक्रम का यह 109 वां एपिसोड प्रसारित किया गया। मन की बात कार्यक्रम में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस ‘मन की बात’ के लिए, मैंने आपसे फिट इंडिया के बारे में इनपुट भेजने का अनुरोध किया था। आपकी प्रतिक्रिया से मुझे बहुत खुशी हुई। स्टार्टअप्स ने भी मुझे नमो ऐप पर कई सुझाव भेजे हैं। उन्होंने अपने अनूठे प्रयासों के बारे में बात की है।” .भारत के प्रयासों के कारण, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया गया।”
भरगामा प्रखंड अंतर्गत बुथ संख्या 324 के शक्ति केंद्र प्रमुख ललित झा व बूथ अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा संचालित मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया प्रधानमंत्री द्वारा संचालित मन की बात कार्यक्रम में केंद्र द्वारा संचालित विकास की योजनाओं की सही जानकारी मिलती है।
हलांकि मन की बात कार्यक्रम को आडवाणी नगर मंडल के अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया के आवास पर व चरैया मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने ध्यान लगाकर सुना। मौके पर मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, महामंत्री राजकुमार गुप्ता ,ललित झा , बिरेन्द्र मंडल, समाजसेवी बबलू रजक, संजय मेहता ,दीपक कुमार मुन्ना, अजय सिंह ,चंदन सिंह ,यदुनंदन मेहता ,पिंकू यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार ,डिंपल मेहता संजीव सिंह, ललित झा,जयनाथ शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा ,अनमोल शर्मा, बुथ पालक बेचन झा, कार्तिक झा शामिल थे।























