• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बदायूं-27जनवरी-योगी सरकार यूपी के 100 जिलों में लगाएगी कांप्रेस्ड बायो गैस प्लांट- 8 जिलों में किया सीबीजी प्लांट का शिलान्यास

बदायूं-27जनवरी-योगी सरकार यूपी के 100 जिलों में लगाएगी कांप्रेस्ड बायो गैस प्लांट- 8 जिलों में किया सीबीजी प्लांट का शिलान्यास

January 29, 2024

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

August 28, 2026
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

August 28, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

August 28, 2026
बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

August 28, 2026
राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, रक्षाबंधन पर भावनाओं से सराबोर हुआ माहौल

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, रक्षाबंधन पर भावनाओं से सराबोर हुआ माहौल

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 31, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बदायूं-27जनवरी-योगी सरकार यूपी के 100 जिलों में लगाएगी कांप्रेस्ड बायो गैस प्लांट- 8 जिलों में किया सीबीजी प्लांट का शिलान्यास

by Kumar Shrivastav
January 29, 2024
0
बदायूं-27जनवरी-योगी सरकार यूपी के 100 जिलों में लगाएगी कांप्रेस्ड बायो गैस प्लांट- 8 जिलों में किया सीबीजी प्लांट का शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 85

– बदायूं में 133 करोड़ की लागत से बना सीबीजी प्लांट 50 एकड़ एरिया में है

– 100 मीट्रिक टन धान की पराली से बनेगी 14.25 मीट्रिक टन बायोगैस

– प्रतिदिन होगा 65 मीट्रिक टन ठोस जैविक खाद का उत्पादन
*अब धान की पराली और गोबर से अन्नदाता किसानों की बढ़ेगी आमदनी सीएम योगी

कपिल देव सिंह, नजरिया ब्यूरो लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च कर उत्तर प्रदेश के 100 जिलों में कांप्रेस्ड बायो गैस सीबीजी प्लांट लगाने जा रही है।विकास के इस प्रथम चरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अति विशिष्ट संसदीय क्षेत्र अमेठी समेत यूपी के 8 जिलों में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट लगाया जा रहा है। इस तरह के प्लांट से जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं धान की पराली नहीं जला के उसका उपयोग प्लांट में करने वाले लाखों अन्नदाता किसानों और गोबर के उपयोग से पशु पालकों की भी आमदनी बढ़ेगी और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इससे किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने की बहुत बड़ी समस्या का समाधान भी होगा। जिस पराली को पहले जला दिया जाता था अब वह किसानों की अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बनेगा। इसके साथ ही गोबर से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी। सीबीजी प्लांट से ना केवल किसानो और पशुपालकों के लिए, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र के सैंजनी गांव में सीबीजी प्लांट का उद्घाटन करते हुए यह विचार व्यक्त कर रहे थे । हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

* अभी अमेठी सहित यूपी के 8 जिलों में लग रहा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट,भविष्य में प्रदेश भर में लगेंगे 100 प्लांट*
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक रूप से विपन्न क्षेत्र में सीबीजी प्लांट पर्यावरण की सुरक्षा, अन्नदाता किसानों की आमदनी, युवाओं को रोजगार और नये उद्यम स्थापित करने का नया माध्यम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्लांट की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों जौनपुर, अमेठी, सीतापुर, फतेहपुर, बहराइच, बरेली, कन्नौज और बदायूं में सीबीजी प्लांट लगाया जा रहा है।

* इस प्लांट से प्रतिदिन 65 मीट्रिक टन ठोस जैविक खाद का होगा उत्पादन*
उन्होंने बताया कि बदायूं में 133 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीबीजी प्लांट 50 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन धान की पराली का उपयोग करते हुए 14.25 मीट्रिक टन बायोगैस का उत्पादन हो सकेगा। इसके साथ ही 65 मीट्रिक टन ठोस जैविक खाद का प्रतिदिन उत्पादन भी होगा। इससे प्राकृतिक और कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी,इसके साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में ये संयंत्र सहायक होगा और तो और जैव उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी में कार्बन तत्व की वृद्धि होगी।

एक प्लांट से 147 हजार एकड़ भूमि खेती को शुद्ध किया जा सकेगा
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि यूपी में आने वाले दिनों में 100 सीबीजी प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट से सीधे सीधे 100 से अधिक युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। इससे जुड़े सहायक उद्यमों में भी बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि एक प्लांट से 147 हजार एकड़ भूमि खेती को शुद्ध किया जा सकेगा। फर्टीलाइजर के अत्यधिक उपयोग से हमारे खेत जहरीले हो चुके हैं, जिनसे किडनी, लिवर फेल्योर होने के साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारियां बढ़ रही हैं। इसका बस एक ही इलाज है, प्राकृतिक और जैविक खेती। सीबीजी प्लांट प्राकृतिक जैविक खेती को बढ़ावा देने वाला होगा। साथ ही ये वेस्ट से वेल्थ का निर्माण करेगा।

 

पहले दंगा प्रदेश होता था, आज उत्सव प्रदेश बन चुका है योगी
उन्होंने बताया कि सीबीजी प्लांट के अतिरिक्त बदायूं की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए 424 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का कार्य भी हो रहा है। जो आने वाले समय में यहां के समाज और लोगों के जीवन में परिवर्तन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश हुआ करता था वह आज उत्सव प्रदेश हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा इस साल के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका बड़ा हिस्सा बदायूं से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद लखनऊ तक की दूरी 3 घंटे में, प्रयागराज 4 घंटे और दिल्ली 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट निर्माण करने वाली कंपनियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को लैपटॉप और उन्नत किसानों को ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी, आंवला से सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद संघमित्रा मौर्य, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह, बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

बॉक्स
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की यूपी में हुए विकास कार्यों की सराहना
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने संबोधन में यूपी में बीते 7 साल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में 100 से अधिक सीबीजी प्लांट लगने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोलियम के क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के दौरान हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रदेश में कुल 5506 पेट्रोल पंप थे, जो कि आज 11,124 पंप हो चुके हैं। इसमें 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर 2014 में 1,944 थे, जिसमें 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और आज इनकी संख्या 4142 है। ऐसे ही 2014 में 11,650 पीएनजी कनेक्शन थे जोकि आज 14 लाख 90 हजार से अधिक हो चुके हैं। सीएनजी स्टेशन 870 हो चुके हैं। एविएशन फ्यूल स्टेशन 7 से बढ़कर 11 हो चुके हैं। एलपीजी गैस कनेक्शन भी 1 करोड़ 80 लाख से बढ़कर 4 करोड़ 80 लाख हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने यूपी में स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के तहत हो रहे कार्यों के लिए सीएम योगी को बधाई दी और कहा कि केंद्रीय मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

by Office Araria
August 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

by Office Araria
August 28, 2026
0

जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक
  • अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी
  • बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर
  • अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर
  • जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In