नजरिया न्यूज़ रानीगंज/अररिया। अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों आम आवाम अपराधियों के भय से त्रस्त है ,रानीगंज पुलिस मस्त है। अपराधिक घटना पर पुलिस लगाम लगा पाने अक्षम साबित हो रहे हैं लगातार लूट,गोलीबारी,चोरी की घटना से आम -आवाम दहशत में है .आपको बता दें कि तीन जून को सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी मवेशी व्यापारी जायकिशुन यादव को रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी पंचायत के गोपाल विद्यालय से थोड़ा एक बाईक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुन तीन राउंड गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर रुपए लूटकर फरार हो गया था.
तो वहीं बेलसरा वार्ड संख्या एक निवास भवेश यादव को अपराधियों ने एक शादी समारोह से लौटने के क्रम में दस जुलाई की रात्रि अंधाधुन गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया था तो वहीं बेलसरा वार्ड संख्या तीन निवासी रजनीश कुमार जो भवेश यादव के साथ थे उसे भी पीठ में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.भवेश हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को हीं अबतक गिरफ्तार कर पाई .जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बहार है.जबकि छातापुर निवासी मवेशी व्यापारी गोली कांड का पुलिस अबतक उद्भेदन भी नहीं कर पाई है।
फिर तीसरी घटना बुधवार के अहले सुबह घटित हो गई है. जिसमें अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना वार्ड संख्या एक निवासी मवेशी व्यापारी मवेशी खरीदने मैजिक वाहन से पलासी से मधेपुरा जिला सिंहेश्वर जा रहे थे.इसी क्रम में तीन हथियारबंद अपराधियों ने कमलपुर चौक से पश्चिम अवस्थित पुल के समीप मैजिक वाहन को रोकने के लिए दहशत फैलाने के लिए एक राउंड गोली चलाया फिर गाड़ी रुकवाकर मवेशी व्यापारी को सर में गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया व डेढ़ लाख रु.लूटकर फरार हो गया.मृतक मवेशी व्यापारी की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के पचेली पंचायत के बरबन्ना वार्ड संख्या एक निवासी बाबुल अख्तर (40) पिता मो.सुलेमान के रूप में हुई है।
आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरपुर। 16 मार्च सोमवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं आरकेएसके कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) में...





















