अररिया संवाददाता रंजन राज
SSB 52वीं द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महेंद्र प्रताप, कमान्डेंट, 52वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया ने जयप्रकाश नगर स्थित मुख्यालय में सर्वप्रथम झंडा तोलन किया, इसके पश्चात् महोदय ने समस्त बल कार्मिको और उनके परिवार जनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने समस्त बल कार्मिको और उनके परिवार जनों को स्वस्थ्य, समृद्ध और राष्ट्र निर्माण में सहायता हेतु मंगल कामना दी| इसी के क्रम में, महोदय ने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के बधाई सन्देश को भी पढ़कर सुनाई| साथ ही, महोदय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थिति समस्त कार्मिको को इसके बारे में विस्तार से बताया| इस मौके, विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बल कार्मिको को महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली द्वारा निर्गित डी.जी. डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र तथा महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, पटना से प्राप्त प्रशस्ति पत्र कमान्डेंट महोदय के द्वारा वितरित किया गया| जिसमे मेडल से नवाजे गये उपनिरीक्षक तपन कुमार बोस, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी कर्मपाल अन्य बल कार्मिक शामिल थे| साथ ही, सशस्त्र सीमा बल के समस्त सीमा चौकियो (कुचहा से लेकर डुमरिया तक) ध्वजारोहण के साथ बड़े ही धूम धाम से इस त्यौहार को मनाया गया| इस के क्रम में, आपको बताते हुए बड़े हर्ष हो रहा है पडोसी देश नेपाल के सीमा पर तैनात नेपाल ए. पी. एफ. के जवानों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सीमा मिठाई भेंट किया| साथ ही, नेपाल ए.पी.एफ. ने इस मौके पर समस्त बल कार्मिको को बधाई और शुभकामनाये दी| इस कार्यक्रम में, श्री अनिल कुमार पठानिया, द्वितीय-कमान-अधिकारी, श्री पी एन सिंह, उप कमान्डेंट, श्री आनन्द प्रकाश यादव, उप कमान्डेंट, उपनिरीक्षक माया भाई, सहायक उपनिरीक्षक दीपक जोशी, मुख्य आरक्षी जगत नारायण सिंह, आरक्षी अखिलेश कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे|