नजरिया न्यूज आकाश बाबा रानीगंज
शनिवार को रानीगंज बोगलाहा नहर के समीप एक तेज गति से अनियंत्रित सीएनजी टेम्पू सड़क पर पलट गया।टेम्पू में सवार दो महिला घायल हो गयी।जिसे रानीगंज गश्ती पुलिस एसआई पूनम कुमारी ने दोनो घायल महिला को ईलाज हेतु रेफरल अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया।घायलों में कोशकापुर निवासी 35वर्षीय बुधनी देवी पति दिनेश मण्डल व 40वर्षीय निर्मला देवी पति स्व.खगेन्द्र मण्डल शामिल है।दोनों घायल महिला का ईलाज के बाद घर लौट गई।





















