- नेपाल सीमा से अटारी बार्डर पंजाब तक की दूरी दौड़ते हुए तय करेगा अमर कुमार मंडल
- 24जुलाई को बिहार से उतर प्रदेश की गोरखपुर सीमा अमर मंडल ने किया प्रवेश
अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 24जलाई।
यूं तो देश की रक्षा के लिए कितने शहीद हुए जिनका नाम आज स्वर्णाक्षर में अंकित है। आज इतिहास के पन्नों में ऐसे वीर सपूतों का नाम अमर हो गया। आज भी हम अपने बच्चों को उन वीर सपूतों की कहानी सुनाते हैं। इन सब से इतर युवाओं में देशभक्ति का जज्बा, सैनिकों के सम्मान में दौड़ते हुए बॉर्डर तक जाना है। यह उद्गार बिहार प्रदेश के अररिया जिले के प्लासी थाना अंतर्गत स्थित आमगाछी कालोनी निवासी अमर कुमार मंडल का है।
बिहार से उतर प्रदेश में प्रवेश करते समय उन्होंने अपने संदेश में कहा है।
गौरतलब है कि अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत आमगाछी कॉलोनी निवासी अमर कुमार मंडल देश के सैनिकों के सम्मान में अररिया से दौड़ते हुए अटारी बॉर्डर तक जाएगा।
बता दें कि अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को उन्होंने किया। स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को अटारी बॉर्डर पर पहुंचकर राष्ट्रीय तिरंगा वह लहराएगा।
उल्लेखनीय है कि देश भक्ति का यह जज्बा बहुत कम ही देखने को मिलता है। युवाओं में देश भक्ति जगाने का लक्ष्य दिल से देशभक्त शुभकामनाएं दे रहे हैं।























