नजरिया न्यूज। भरगामा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में स्थानीय राकेश रंजन परिहार के निज निवास में रविवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसमे गरिमामयी उपस्थिति पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, दीपक कुमार मुन्ना, मंडल प्रभारी सुधिर भगत, महामंत्री गजेंद्र दास, शशिकांत राय, उपाध्यक्ष रघुनंदन साह मौजुद थे।
जानकारी देते हुए भाजयुमो के अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार ने कहा कि युवा ही देश की दशा व दिशा तय करते हैं. भाजपा ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का काम किया है. युवा हमारी असली ताकत है इसलिए युवाओं को भी चाहिए कि वें मतदान करते समय सही व उचित निर्णय ले। नव मतदाता मतदान करते समय सोच विचार कर ही मतदान करें।
ऐसे व्यक्ति या पार्टी को वोट दें जिसकी नियत सच्ची और साफ हो और जो देश को सुरक्षित रख सके। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत पूरे विश्व में शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। मोदी जी के नेतृत्व में देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर राम मंदिर बनने तक का काम माननीय मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। नव मतदाताओं से उन्होंने अपील करते हुए बताया कि अधिक से अधिक संख्या में अन्य युवाओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर जोड़े। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने आसन्न चुनाव 2024 के लक्ष्य को देखते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए दिशा निर्देश दिए गये। कार्यक्रम मे अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, अशोक कुमार मंडल, उमेश कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश मंडल, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल, सदस्य अनीश कुमार मेहता युवा मोर्चा मंत्री सह बूथ अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।























