नजरिया न्यूज। भरगामा।
देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भरगामा प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में एवं सार्वजनिक जगहों पर भी राष्ट्रध्वज शान से लहराया। सरकारी,गैर सरकारी विद्यालय के द्वारा प्रभात फेरी सहित मनमोहक झांकिया निकाली गई।
भरगामा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत
थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख संगीता यादव, बीआरसी भवन में शिक्षा पदाधिकारी सुषमा कुमारी, बाल विकास कार्यालय बीडीओशशिभूषणसुमन, मनरेगा भवन पीओ विनय कुमार, एवं क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में प्रतिनिधियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दिया।
इस मौके पर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या में बुद्धिजीवी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे व सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम को दर्शाया। भरगामा प्रखंड प्रमुख संगीता यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव, जिप सदस्य किरण देवी,पूर्व प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदू विजय यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास ,सीतांशु सेखर पिंटू ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मणिलाल भगत ,पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव, वर्तमान सरपंच दशरथ प्रसाद साह,मुस्ताक खान एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।