समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के लोकल कमेटी दलसिंहसराय एवं विद्यापति नगर की ओर से शनिवार को लैनिन के सौ वां पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के केवटा गांव में राम सेवक राय की अध्यक्षता में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की शुभारंभ से पूर्व लैनिन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लैनिन कम्युनिस्ट विचारधारा के संस्थापक थे। उन्होंने किसान मजदूर गरीब को समान अधिकार दिलाने का पूरे विश्व में संघर्ष करने का काम किया।
साथ ही शोषण अत्याचार जातिवाद सांप्रदायिकता के खिलाफ पूरे विश्व में संगठित कर इससे निजात दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने मजदूरों के लिए क्षमता के मुताबिक काम और आवश्यकता के मुताबिक दाम देने का संविधान अपनी लेखनी में बनाए थे जो यह आवश्यक और जरूरी है। इनके इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लैनिन के विचारधारा को एवं समाजवाद के स्थापना के लिए इनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कार्यक्रम को राज्य कमेटी सदस्य नीलम देवी, अंचल सचिव विधान चंद्र राय, रामनरेश दास, राम नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, अरविंद राय, महेंद्र प्रसाद सिंह, राम सजन राय, अखिलेश राय, सुधीर शाह, सिकंदर आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...























