-रानीगंज में दैनिक अखबार के पत्रकार मिली गोली मारने की धमकी
नजरिया न्यूज अररिया।
रानीगंज प्रखंड के एक दैनिक अखबार के संवाददाता बलराम विश्वास को फोन पर गोली मारने की धमकी दी। घटना को लेकर प्रीत पत्रकार बलराम विश्वास ने रानीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि बीते 4 दिन पहले गीतवास बाजार के नहर के समीप अजय ऑनलाइन सेंटर नामक एक दुकान में अवैध रूप से चल रहे आधार कार्ड सेंटर में आधार कार्ड बनाने में लोगों से अधिक रूपये की वसूली की जाती थी! जिसकी शिकायत मिलने पर खबर संकल कर अखबार में प्रकाशित किया था। पीड़ित पत्रकार बलराम विश्वास ने बताया की मंगलवार की देर रात्री एक नम्बर…… से फोन आया तो रिसीव नही किये जब आज सुबह उस नम्बर पर फोन किया गया था! गौरव नामक एक व्यक्ति उधर भद्दी गाली-गलौज करने और गोलीमार जान मारने की धमकी देने लगा और कहा की कोई पत्रकार मेरा कुछ कर सकोगे तुम रजोखर आऐगा तो तुमको उठा लेंगे। पीड़ित पत्रकार बलराम विश्वास ने बताया कि फोन पर उन्हें धमकी देते हुए कहा कि एक बार गोली लगा तो तुम बच गए इस बार गोली लगेगी तो साफ हो जाओगे। वही आवेदन मिलने पर जांच पड़ताल में जुट गयी है। गौरतलब हो की बीते वर्ष 2021 में 21 नवम्बर रविवार को गीतवास बजार में अपराधियों बलराम विश्वास को सीने में गोलीमार घायल कर दिया था।गोली पत्रकार बलराम विश्वास के सीने में गोली लगी जो शरीर के पीठ वाले हिस्से से बाहर निकल गयी थी।
कहते है एसपी
इस संदर्भ में अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन फोन पर बताया की मामले की जांच की जा रही है।





















