-राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चर्चा, एसपी को दिया गया निर्देश
नजरिया न्यूज अररिया।
शनिवार की संध्या जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ मे डीजे डिवीजन सहित सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई.
बैठक के माध्यम से जिला न्यायाधीश श्री सिंह ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर चर्चा करते हुए सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
जिला जज ने यह भी कहा कि आप सभी को अपने-अपने न्यायालयों में अधिक से अधिक सुलह योग्य प्रकृति के मामलों का निपटारा कराने में विशेष रुचि रखने की जरूरत है.
जिला ने कहा कि सभी न्यायलयों से सुल्हानिये मामलो मे पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है, इस सवाल के जबाब मे उन्हें बतलाया गया कि सुल्हानिये वादों से संबंधित रिकॉर्ड को चिन्हित कर संबंधित थाना के माध्यम से नोटिस भेजा गया है, परन्तु उसका तामिला अप्राप्त है. मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला जज ने विभिन्न न्यायालयो से राष्ट्रीय लोक अदालत के बावत जिले के सभी थानों में भेजे गए तमाम नोटिस के तामिला न्यायलय को जल्द से जल्द वापस करने की बात करते हुए इस मामले में एसपी को निर्देशित करने की बात कही.
बैठक में जिला न्यायाधीश हर्षित सिंह के अलावा प्रिंसिपल जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एडीजे-2 संजय कुमार रॉय, एडीजे-04 रवि कुमार, एडीजे-06 अजय कुमार, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-01 राजीव रंजन सिंह, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-02 संतोष कुमार गुप्ता, सीजेएम सह प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 नीरज कुमार पांडेय, एसीजेएम सह सबजज सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ सह प्रभारी एसडीजेएम स्कन्द राज, मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ क्रमशः उदयवीर सिंह, विकास कुमार, राजन कुमार, गजेन्द्र कुमार चौरसिया व आशीष आनंद, जेएम फर्स्ट क्लास क्रमशः प्रणव कुमार व संतोष कुमार, जेएम सेकेंड क्लास क्रमशः मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास उपस्थित रहे।



















