– 13 जुलाई को होनी है राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर
नजरिया न्यूज अररिया।
आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर सोमवार की देर संध्या न्यायमण्डल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक कर लोक अदालत की सफलता व उसके तैयारियों पर चर्चा किये.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जज हर्षित सिंह के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित होने वाले पीठों व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुलकर चर्चा किया गया.
जिला न्यायाधीश हर्षित सिंह ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से यथासंभव अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के साथ प्री-काउंसलिंग कर वादों के आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कहा गया.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी विवादों के हमेशा के समाप्त करने का बहुत ही सरल माध्यम है.
इस बार भी यह पूर्ण रूप से सफल रहेगा और अधिक से अधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों को निष्पादित करवाने का प्रयत्न किये जाएंगे.
इस बैठक में प्रिंसिपल जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एडीजे-2 संजय कुमार रॉय, एडीजे-04 रवि कुमार, एडीजे-06 अजय कुमार, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-01 राजीव रंजन सिंह, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-02 संतोष कुमार गुप्ता, सीजेएम सह प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 नीरज कुमार पांडेय, एसीजेएम सह सबजज सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ सह प्रभारी एसडीजेएम स्कन्द राज, मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ क्रमशः उदयवीर सिंह, विकास कुमार, राजन कुमार, गजेन्द्र कुमार चौरसिया व आशीष आनंद, जेएम फर्स्ट क्लास क्रमशः प्रणव कुमार व संतोष कुमार, जेएम सेकेंड क्लास क्रमशः मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास मौजूद रहे.



















