• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
मैनापुर ईदगाह टोला बैरगाछी अररिया में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन आज

मैनापुर ईदगाह टोला बैरगाछी अररिया में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन आज

July 3, 2024

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 27, 2026
पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

October 27, 2026
पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

October 27, 2026
सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

October 27, 2026
सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

October 27, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

October 27, 2026
सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

October 27, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, बिना नंबर का टोटो जब्त

October 26, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

October 26, 2026
सिकटी – सिकटी हत्याकांड का खुलासा: चाचा समेत दो गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में पंकज की हत्या

सिकटी – सिकटी हत्याकांड का खुलासा: चाचा समेत दो गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में पंकज की हत्या

October 26, 2026
कुआरी में जब्त 11 मवेशी अड़गड़ा में हैं भी या नहीं? प्रशासनिक जांच से खुलेगा राज

कुआरी में जब्त 11 मवेशी अड़गड़ा में हैं भी या नहीं? प्रशासनिक जांच से खुलेगा राज

October 26, 2026
कुआरी में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लावारिस हालत में मिले 11 मवेशी बरामद

कुआरी में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लावारिस हालत में मिले 11 मवेशी बरामद

October 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

मैनापुर ईदगाह टोला बैरगाछी अररिया में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन आज

by Kumar Shrivastav
July 3, 2024
0
मैनापुर ईदगाह टोला बैरगाछी अररिया में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन आज
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 380

सही लोग सही सोच सामूहिक प्रयास ,जुड़ने के लिए जारी किया 91215 91216 नम्बर

बिहार की सामाजिक – राजनैतिक परिस्थितियों और उसके विकल्प में आपकी और उनकी भूमिका के विषय पर करेंगे विस्तृत चर्चा

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

बिहार में एक नए राजनैतिक विकल्प को तैयार करने के लिए पदयात्रा कर रहे जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी अररिया जिले के मैनापुर ईदगाह टोला (बैरगाछी इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के नज़दीक), पंचायत – बसंतपुर, ब्लॉक – अररिया सदर, अररिया में उनका आगमन 4 जुलाई गुरुवार
सुबह 10:00 बजे होने जा रहा है। आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजक मंडलों द्वारा सभी को इस इस परिचर्चा में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है और कहा कि
आप सभी सम्मानित साथियों से बिहार की सामाजिक – राजनैतिक परिस्थितियों और उसके विकल्प में आपकी और उनकी भूमिका के विषय में चर्चा करने हेतु प्रशांत किशोर जी
आ रहे हैं।
आप सभी सम्मानित गण इस बैठक में आमंत्रित हैं, हमें और आदरणीय प्रशांत किशोर जी को आपके सहयोग और आशीर्वाद की आकांक्षा है।
जन सुराज: एक समृद्ध बिहार बनाने की परिकल्पना
बता दें कि भारत के सबसे गौरवशाली इतिहास वाले राज्यों में से एक बिहार की गिनती आजादी के बाद 50 और 60 के दशक तक देश के अग्रणी राज्यों में होती थी। लेकिन, 1970 के दशक के बाद से बिहार विकास के मानकों पर धीरे- धीरे पिछड़ता गया। इसकी एक वजह राज्य में 1967 से 1990 के दौरान की राजनीतिक अस्थिरता रही। इस 23 साल के कालखंड में 20 से ज्यादा सरकारें आईं और गईं, जिसकी वजह से विकास सरकारों की प्राथमिकताओं में कहीं पीछे चला गया। 1990 के बाद राजनीतिक स्थिरता तो आई लेकिन, 1990 से 2005 तक की सरकार ने सामाजिक न्याय को अपनी प्राथमिकता बताया। इस दिशा में कुछ सफलता भी मिली लेकिन 2005 आते-आते बिहार विकास के सभी मानकों पर देश में न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया।
2005 में फिर व्यवस्था बदली और नई सरकार का गठन हुआ। इस सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। अब तक चली आ रही इस सरकार के 15 साल के कार्यकाल में विकास को कुछ गति मिली, मूलभूत संरचनाओं और सेवाओं में थोड़ा बहुत सुधार भी हुआ लेकिन व्यवस्था के आमूल-चूल परिवर्तन के अभाव में विकास की दौड़ में अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत पीछे छूट गए बिहार में बदहाली और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन बना रहा।

विकास की इसी धीमी रफ्तार की वजह से आज भी बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। बिहार में देश के सबसे ज्यादा अशिक्षित, सबसे ज्यादा बेरोजगार, सबसे ज्यादा भुखमरी और पलायन के शिकार लोग रहते हैं। देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा भी बिहार में ही रहता है। प्रदेश की एक बहुत बड़ी जनसंख्या आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। बिहार के ज्यादातर लोग इस स्थिति को समझते हैं और इसकी बेहतरी चाहते हैं। बिहार के सभी जागृत और प्रबुद्ध लोग, जिनको बिहार के वर्तमान और भविष्य की चिंता है उन्हें इस बात की समझ है कि बिहार जिस रास्ते पर पिछले कुछ दशकों से चल रहा है, उस पर चलकर इसे विकसित नहीं बनाया जा सकता है।

अगर बिहार को आने वाले 10-15 सालों में देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा होना है तो उसके लिए एक नई सोच और एक नए प्रयास की जरूरत है। ये नई सोच और प्रयास किसी एक व्यक्ति या दल के बस की बात नहीं है। प्रदेश के 3 करोड़ लोगों के 60 साल के पिछड़ेपन को कोई एक व्यक्ति या दल दूर नहीं कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाई जाए जिसे बिहार के सभी सही लोग मिलकर एक सही सोच के साथ बनाएं और जिसके जरिए सामूहिक प्रयास से सत्ता परिवर्तन के साथ- साथ व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत भी हो।

इस दिशा में जन सुराज सोच समझकर बनाई गई एक बड़ी और विश्वसनीय पहल है। इसके जरिए बिहार के वर्तमान और भविष्य की चिंता करने वाले सभी सही लोगों को एक सही सोच के साथ एक मंच पर लाना है। आने वाले कुछ महीनों में इन सभी लोगों से जुड़ने, उनके सवालों के जवाब देने, उनके सुझावों को सुनने और जन सुराज को बिहार के गाँव- गाँव तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा
जन सुराज के तीन स्तंभ सही लोग,सही सोच,सामूहिक प्रयास

सही लोग
जमीन से जुड़े वे लोग जिनका वर्तमान और भविष्य बिहार की बदहाली और खुशहाली से जुड़ा है- जिनको मुद्दों की समझ है, जो लोग अपने स्तर पर यहां की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं और इन सबसे बढ़कर जिनके अंदर बिहार को बदलने का जज्बा है।

सही सोच
बिहार के समग्र विकास का एकमात्र रास्ता सुराज है, ऐसा सुराज जो किसी व्यक्ति या दल का न होकर, जनता का हो। समाज के समग्र विकास के लिए ऐसी ही सोच महात्मा गांधी भी रखते थे। गांधी के इसी विचार से प्रेरित होकर जन सुराज की परिकल्पना की गई है। जन सुराज की इस परिकल्पना में सभी वर्गों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा की वह जनता के मानदंडों पर खरा उतरे। यह नीति-निर्धारण और उसके क्रियान्वयन में समाज के अंतिम व्यक्ति की न सिर्फ चिंता करेगा बल्कि उन्हें इसमें भागीदार भी बनाएगा।

सामूहिक प्रयास
लोकतंत्र में राजनीतिक दल या मंच समाज की बेहतरी के लिए लोगों के सामूहिक प्रयास करने का जरिया होते हैं। इसी दिशा में जन सुराज एक ऐसे राजनीतिक मंच की परिकल्पना है, जो लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार बिहार को विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का अवसर प्रदान करे और इससे जुड़ने वाले लोग ही यह निर्णय करें कि एक नया राजनीतिक दल बनाया जाए या नहीं। अगर बनाया जाए तो उसका नाम क्या हो, उसका संविधान क्या हो, उस दल की प्राथमिकताएं क्या हों और किस व्यक्ति को कौन सी जिम्मेदारी मिले? सभी विषयों पर निर्णय का अधिकार किसी एक व्यक्ति या परिवार का न होकर, सभी लोगों का हो।
जन सुराज के अभियान

जन सुराज का मिशन बिहार को सशक्त बनाना और इसकी अपार संभावनाओं को उजागर करना है। हम विभिन्न प्रकार की पहलों के माध्यम से ऐसा करते हैं, जिनका ध्यान इस पर केंद्रित है।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

by Om Prakash Agrawal
October 27, 2026
0

दूसरी पत्नी के लिए पहली पत्नी की जान का दुसमन बना पति जो कभी खाई थी सांथ रहने की कसमे...

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

by Sanjay Thakur
October 27, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग की बहू...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 27, 2026
पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

October 27, 2026
पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

October 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल
  • पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर
  • पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में
  • सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन
  • सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In